MP Samwad 2025: ‘संवाद’ में शिरकत करेंगे नौसेना के पूर्व अधिकारी एबी सिंह; ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कर सकते हैं बात


‘अमर
उजाला
संवाद’
का
मंच
एक
बार
फिर
तैयार
है।
पहली
बार
यह
संवाद
भारत
के
हृदय
यानी
मध्य
प्रदेश
में
होने
जा
रहा
है।
26
जून
को
राजधानी
भोपाल
के
ताज
लेकफ्रंट
होटल
में
यह
‘संवाद’
होगा,
जहां
अलग-अलग
क्षेत्रों
की
हस्तियां
जुटेंगी।
इस
दौरान
वाइस
एडमिरल
(सेवानिवृत्त)
अजेंद्र
बहादुर
सिंह
भी
मंच
की
शोभा
बढ़ाएंगे।
वे
‘राष्ट्र
रक्षा
का
संकल्प’
विषय
पर
चर्चा
करेंगे।
वे
पाकिस्तान
के
खिलाफ
भारत
के
‘ऑपरेशन
सिंदूर’
और
इस्राइल-ईरान
संघर्ष
की
वजह
से
बिगड़े
पश्चिम
एशिया
के
हालात
पर
बात
कर
सकते
हैं।
वे
भविष्य
की
जंगों
नौसेना
की
भूमिका
और
अहमियत
पर
भी
बात
कर
सकते
हैं।


विज्ञापन

Trending
Videos


विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय
नौसेना
के
पूर्व
फ्लैग
ऑफिसर

वाइस
एडमिरल
(सेवानिवृत्त)
अजेंद्र
बहादुर
सिंह
भारतीय
नौसेना
के
पूर्व
फ्लैग
ऑफिसर
हैं।
2023
में
सेवानिवृत्त
होने
से
पहले
उन्होंने
2021
से
पश्चिमी
नौसेना
कमान
के
फ्लैग
ऑफिसर
कमांडिंग-इन-चीफ
(एफओसी-इन-सी)
के
रूप
में
कार्य
किया।
इससे
पहले
उन्होंने
भारतीय
नौसेना
के
पूर्वी
नौसेना
कमान
के
फ्लैग
ऑफिसर
कमांडिंग-इन-चीफ
(एफओसी-इन-सी)
के
रूप
में
कार्य
किया।
इस
नियुक्ति
से
पहले
उन्होंने
पश्चिमी
नौसेना
कमान
के
चीफ
ऑफ
स्टाफ
के
रूप
में
कार्य
किया।
वे
एकीकृत
रक्षा
स्टाफ
(सिद्धांत
संगठन
प्रशिक्षण)
के
उप-प्रमुख
भी
थे।

यह
भी
पढ़ें- Amar
Ujala
Samwad: अमर
उजाला
संवाद
पहली
बार
मध्य
प्रदेश
में,
26
जून
को
भोपाल
में
जुटेंगी
हस्तियां


राष्ट्रीय
रक्षा
अकादमी
के
पूर्व
छात्र

राष्ट्रीय
रक्षा
अकादमी
के
पूर्व
छात्र
वाइस
एडमिरल
 (सेवानिवृत्त)
एबी
सिंह
को
01
जुलाई
1983
को
भारतीय
नौसेना
में
नियुक्त
किया
गया
था।
वे
नेविगेशन
और
एयरक्राफ्ट
डायरेक्शन
के
विशेषज्ञ
हैं।
उनकी
महत्वपूर्ण
विशेषज्ञ
नियुक्तियों
में
ऑपरेशन
पवन
के
दौरान
INS
कामोर्टा
और
विध्वंसक
INS
रंजीत
के
के
नेविगेटिंग
ऑफिसर
के
अलावा
ऑपरेशन
पराक्रम
के
दौरान
पश्चिमी
बेड़े
के
फ्लीट
नेविगेटिंग
ऑफिसर
शामिल
हैं।


कई नौसैन्य
जहाजों
की
कमान
संभाली

वाइस
एडमिरल
(सेवानिवृत्त)
अजेंद्र
बहादुर
सिंह
ने
नौसैन्य
जहाजों
वीर
(मिसाइल
पोत),
विंध्यगिरी
(फ्रिगेट),
त्रिशूल
(गाइडेड
मिसाइल
फ्रिगेट)
और
विराट
(एयरक्राफ्ट
कैरियर)
की
कमान
संभाली
है।
वह
एनडीए,
खड़कवासला,
नेविगेशन
एंड
डायरेक्शन
स्कूल,
कोच्चि
में
प्रशिक्षक
और
डीएसएससी
वेलिंगटन
में
डायरेक्टिंग
स्टाफ
भी
रहे
हैं।
उन्होंने
नौसेना
मुख्यालय
में
नौसेना
योजना
निदेशालय
में
उप
निदेशक
और
प्रधान
निदेशक
के
रूप
में
काम
किया
है।
उन्होंने
प्रधान
निदेशक
के
रूप
में
रणनीति,
अवधारणा
और
परिवर्तन
निदेशालय
की
भी
स्थापना
की
थी। 


VSM,
AVSM,
PVSM
से
सम्मानित

2012
में
फ्लैग
रैंक
में
पदोन्नत
होने
के
बाद
से
उन्होंने
नौसेना
मुख्यालय
में
फ्लैग
ऑफिसर
एओबी
प्रोजेक्ट,
असिस्टेंट
चीफ
ऑफ
नेवल
स्टाफ
(नीति
और
योजना)
और
फ्लैग
ऑफिसर
कमांडिंग
ईस्टर्न
फ्लीट
के
पदों
पर
कार्य
किया।
राष्ट्र
के
प्रति
उनकी
अनुकरणीय
सेवा
के
लिए
फ्लैग
ऑफिसर
को
2011
में
विशिष्ट
सेवा
पदक,
2016
में
अति
विशिष्ट
सेवा
पदक
और
2022
में
परम
विशिष्ट
सेवा
पदक
से
सम्मानित
किया
गया
था।