Bhind News: भिंड में रेत माफिया का कहर, राजस्व टीम पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर खदेड़ा

भिंड
राजस्व
टीम
पर
गुरुवार
देर
रात
रेत
माफिया
ने
हमला
कर
दिया।
टीम
उमरी
इलाके
में
रेत
का
अवैध
खनन
रोकने
गई
थी।
बदमाशों
ने
रेत
से
भरी
ट्रैक्टर-ट्रॉली
छुड़ाने
के
लिए
पथराव
कर
दिया।
टीम
के
सुरक्षाकर्मियों
ने
फायरिंग
कर
बदमाशों
को
खदेड़ा।
पुलिस
ने
मामला
दर्ज
कर
आरोपियों
की
तलाश
शुरू
कर
दी
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

टीम
गुरुवार
रात
ककारा
रेत
खदान
का
निरीक्षण
करने
निकली
थी।
इसी
बीच
रेत
से
भरी
ट्रैक्टर-ट्रॉली
आई
तो
टीम
ने
उसे
रोका।
ड्राइवर
ट्रैक्टर-ट्रॉली
छोड़कर
मौके
से
भाग
निकला।
टीम
रेत
से
भरी
ट्रैक्टर-ट्रॉली
को
उमरी
थाने
लेकर
जाने
लगी।


विज्ञापन


विज्ञापन

इसी
दौरान
दो
वाहनों
से
कुछ
लोग
मौके
पर
पहुंचे।
उन्होंने
ट्रैक्टर
को
रोक
लिया।
बदमाशों
ने
टीम
की
गाड़ी
पर
पथराव
शुरू
कर
दिया।
सुरक्षाकर्मियों
ने
तुरंत
मोर्चा
संभाला।
बदमाशों
को
ललकारते
हुए
चार-पांच
राउंड
फायर
किए।
उसके
बाद
रेत
माफिया
के
लोग
अपनी
गाड़ियां
छोड़कर
भाग
निकले।


टीआई
बोले-
हमलावरों
को
जल्द
पकड़
लेंगे

जानकारी
मिलते
ही
पुलिस
मौके
पर
पहुंची।
रेत
माफिया
के
वाहनों
के
साथ
ट्रैक्टर
ट्रॉली
को
उमरी
थाने
लाया
गया।
थाना
प्रभारी
शिवप्रताप
सिंह
राजावत
ने
कहा
कि
हमलावरों
की
तलाश
की
जा
रही
है।
जल्द
ही
उन्हें
पकड़
लिया
जाएगा।