Kota News : रीट परीक्षा को लेकर पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, रोडवेज बसों की किल्लत

कोटा
संभाग
में
27
और
28
फरवरी
को
आयोजित
होने
वाली
रीट
परीक्षा
को
लेकर
पुलिस
और
प्रशासन
अलर्ट
हो
गया
है।
कोटा
के
साथ-साथ
झालावाड़
में
भी
परीक्षा
केंद्र
बनाए
गए
हैं।
ऐसे
में
कोटा-झालावाड़
हाईवे
पर
दरा
घाटी
में
लगातार
लगने
वाले
जाम
को
देखते
हुए
अभ्यर्थियों
को
परेशानी

हो,
इसके
लिए
रूट
को
डाइवर्ट
किया
गया
है।
जिससे
अभ्यर्थी
समय
पर
परीक्षा
केंद्र
पर
पहुंच
सकें।


विज्ञापन

Trending
Videos

कोटा
से
झालावाड़
जाने
वाले
छोटे-बड़े
वाहन
नेशनल
हाईवे-52
पर
दरा
घाटी
की
जगह
दरा
स्टेशन
से
डायवर्ट
होकर
कनवास,
धुलेत,
पनवाड़,
खानपुर
होते
हुए
झालावाड़
जाएंगे।
इसके
अलावा
पुलिस
ने
यह
भी
सलाह
दी
है
कि
कोटा
से
झालावाड़
आने-जाने
वाले
यातायात
के
वैकल्पिक
मार्ग
खानपुर,
सांगोद,
कोटा
या
झालावाड़-बपावर
कला
से
होकर
कोटा
आएं।
वहीं,
अभ्यर्थियों
को
भी
सलाह
दी
गई
है
कि
समय
की
बचत
के
लिए
कोटा
से
झालावाड़
या
झालावाड़
से
कोटा
ट्रेन
से
सफर
करें।
ट्रैफिक
डायवर्ट
की
यह
पूरी
व्यवस्था
28
फरवरी
की
रात
8
बजे
तक
लागू
रहेगी।


विज्ञापन


विज्ञापन

ग्रामीण
पुलिस
अधीक्षक
सुजीत
शंकर
ने
बताया
कि
ट्रैफिक
व्यवस्था
संभालने
के
लिए
दो
डीएसपी
के
साथ
जोन
थानों
की
पुलिस
और
होमगार्ड
जवान
तैनात
रहेंगे।
पुलिस
उपाधीक्षक
रामगंज
मंडी
और
सांगोद
को
दरा
की
नाल
के
ट्रैफिक
प्रबंधन
के
लिए
निर्देशित
किया
गया
है।
इसके
अलावा
मोड़क,
चेचट,
कनवास,
देवली
मांझी,
मंडाना,
बुडादीत
से
भी
पुलिस
बल
तैनात
करने
के
निर्देश
दिए
गए
हैं।
कुल
101
पुलिसकर्मी
दरा
घाटी
में
यातायात
की
व्यवस्था
संभालेंगे,
ताकि
किसी
भी
वाहन
को
आने-जाने
में
कोई
परेशानी

हो।
खास
तौर
पर
अभ्यर्थियों
को
परीक्षा
केंद्रों
तक
पहुंचने
में
किसी
प्रकार
की
दिक्कत
ना
हो,
इसका
विशेष
ध्यान
रखा
जाएगा।

वहीं,
रीट
परीक्षा
देने
के
लिए
कोटा
बस
स्टैंड
पर
भी
अभ्यर्थियों
की
भीड़
देखने
को
मिली।
अभ्यर्थियों
ने
रोडवेज
बस
प्रशासन
पर
आरोप
लगाया
कि
अतिरिक्त
बसों
की
कोई
व्यवस्था
नहीं
की
गई
है,
जिससे
बसों
में
चढ़ने
में
काफी
परेशानी
हो
रही
है।
अभ्यर्थियों
का
कहना
है
कि
वहां
कोई
जिम्मेदार
व्यक्ति
जवाब
देने
के
लिए
भी
मौजूद
नहीं
है।
अभ्यर्थियों
को
बसों
में
सफर
करने
और
बसों
की
जानकारी
के
लिए
इधर-उधर
भटकना
पड़
रहा
है।