Damoh Weather: गर्मी के मौसम में बारिश की तरह चल रही आंधी, पानी गिरने के साथ हो रही ओलावृष्टि

Damoh Weather Storm like rain in summer season hailstorm accompanied by water fall

तेज
हवा
के
चलते
सोलर
लाइट
उड़ी


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

दमोह
जिले
में
मंगलवार
को
एक
बार
फिर
बारिश
और
ओलावृष्टि
हुई।
तेंदूखेड़ा
ब्लॉक
में
बारिश
होने
के
साथ
ओले
गिरे
हैं
और
तेज
आंधी
के
कारण
सर्रा
प्राथमिक
स्वास्थ्य
केंद्र
की
सोलर
लाइट
ही
उड़
गई
है।
वर्तमान
में
गर्मी
के
मौसम
में
बारिश
के
मौसम
की
तरह
आंधी,
तूफान
और बारिश
के
साथ
ओलावृष्टि
हो रही
है।

दमोह
के
तारादेही
के
अलावा
सर्रा
में
भी
तेज
हवा
चलने
के
साथ
बारिश
हुई।
तेज
हवा
चलने
से
सर्रा
के
प्राथमिक
स्वास्थ्य
केंद्र
की
सोलर
लाइट
उड़कर
गिर
गई
और
काफ़ी
नुकसान
हो
गया।
लाइट
गिरने
के
बाद
पूरे
प्रथमिक
स्वास्थ्य
केंद्र
की
इमरजेंसी
लाइट
सप्लाई
बंद
हो
गई।
जबकि
इस
स्वास्थ्य
केंद्र
में
प्रतिदिन
दो
से
तीन
महिलाओं
के
प्रसव
होते
हैं।
बिजली
समय
पर
आती-जाती
रहती
है।
जब
बिजली
सप्लाई
बंद
रहती
थी,
उस
समय
सोलर
लाइट
की
मदद
से
बिजली
की
कमी
को
पूरा
किया
जाता
है,
लेकिन
सोलर
लाइट
गिरने
से
यह
सुविधा
सभी
सर्रा
प्राथमिक
स्वास्थ्य
केंद्र
में
बंद
पड़ी
है।


तेज
बारिश
के
साथ
गिरे
ओले

मंगलवार दोपहर
अचानक
तेज
बारिश
शुरू
हो
गई।
बारिश
के
साथ
तेज
आंधी
भी
चली, जिसमें
तेंदूखेड़ा
के
घरों
के
सामने
लगे
टीन
सेट
उड़
गए। वहीं,
लगातार एक
घंटे तक
हुई
तेज
बारिश
के
बाद
नगर
में
पानी
ही
पानी
दिखाई
दिया।
छोटे-छोटे
ओले
भी
गिरते
रहे।
जबकि
सुबह
से भीषण
गर्मी
थी,
लेकिन
दोपहर
में
हुई
तेज
बारिश
के
बाद
मौसम
मे
ठंडक

गई।
बारिश
के
साथ
तेज
गरजना
भी
जारी
रही।
सर्रा
प्राथमिक
स्वास्थ्य
केंद्र
की
सोलर
लाइट
गिरकर
छतिग्रस्त
हो
गई
है।
इसके
बारे
में
तेंदूखेड़ा
सीबीएमओ
आरआर
बागरी
ने
बताया
कि मुझे
जानकारी
मिल
गई
है।
मैं सर्रा
ही
जा
रहा
हूं।


विज्ञापन


विज्ञापन


घर
के
बाहर
खेल
रहे
बालक पर
आकाशीय
बिजली
गिरने
से
मौत

दमोह
में
मंगलवार
शाम
मौसम
परिवर्तन
के
चलते
तेज
बारिश
और
आकाशीय
बिजली
गिरने
से
हिंडोरिया
थाना
के
चंदोरा
मडिया
गांव
में
घर
के
बाहर
खेल
रहे
13
वर्षीय बालक
प्रशांत
अहिरवार
की
मौत
हो
गई।
बता
दें,
शाम
के
समय
अचानक
तेज
गर्मी
के
बाद
मौसम
ने
करवट
बदली
और
आसमान
में
बादल
छाने
के
बाद
तेज
बारिश
भी
हुई।
इसी
दौरान
चंदोरा
गांव
में
प्रशांत
पिता
दुर्जन
अहिरवार
के
ऊपर
घर
के
बाहर
खेलते
समय
आकाशीय
बिजली
गिरने
से
वह
घायल
हो
गया, जिसे
परिजन
तत्काल
ही इलाज
के
लिए
दमोह
जिला
अस्पताल
लेकर
आए। जहां
डॉक्टर
ने
मृत
घोषित
कर
दिया।


विज्ञापन

यहां
भी
तेज
आंधी
के
कारण
अस्पताल
की
लाइट
गुल
थी।
अंधेरे
में
ही
डाक्टरों
ने
मासूम
की
जांच
करने
के
बाद
उसे
मृत
घोषित
कर
दिया।
बच्चे
के
शव
को
अस्पताल
के
शवगृह
में
रखवाया
गया
है।
बुधवार
को
पोस्टमॉर्टम
के
बाद
परिजनों
को
शव
सौंपा
जाएगा।
वहीं,
तारादेही
गांव
में
दो
ग्रामीणों
के
कच्चे
मकान
आंधी
के
कारण
गिर
गए
हैं।
हल्का
पटवारी
अभिषेक
जैन
ने
मौके
पर
जाकर
पंचनामा
बनाया
और
अधिकारियों
के
पास
भेजा।