Sagar News: हाइवा और कार की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, तीन गंभीर; किर्रोद गांव के मोड़ पर हादसा

Sagar News: हाइवा और कार की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, तीन गंभीर; किर्रोद गांव के मोड़ पर हादसा

उज्जैन
से
ललितपुर
के
पास
जीरोन
जा
रही
कार
क्रमांक
एमपी
13
सीडी
2722
सागर
जिले
की
बीना
तहसील
अंतर्गत
आगासौद
रोड
पर
ग्राम
किर्रोद
के
पास
हाइवा
क्रमांक
एमपी
40
जेडएफ
8298
से
टकरा
गई।
मोड़
पर
हुए
हादसे
में
कार
सवार
पिता,
पुत्री
की
मौके
पर
ही
मौत
हो
गई,
तीन
अन्य
गंभीर
रूप
से
घायल
हुए
हैं।
घायलों
को
प्राथमिक
उपचार
उपरांत
सागर
रेफर
किया
गया
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

जानकारी
अनुसार
उज्जैन
निवासी
पवन
पिता
अशोक
तिवारी
उम्र
40
वर्ष
अपनी
पत्नी
रिंकू
तिवारी
35
वर्ष,
बेटी
चुन्नू
तीन
वर्ष
तथा
रिश्तेदार
शुभम
पिता
अवधेश
समाधिया
29
वर्ष
ललितपुर
तथा
रोहित
पिता
प्रसन्न
पुरोहित
26
वर्ष
निवासी
जीरोन
के
साथ
कार
से
जीरोन
उप्र
जा
रहे
थे।
आगासौद
रोड
पर
किर्रोद
गांव
के
आगे
मोड़
पर
कार
सामने
से

रहे
हाइवा
से
टकरा
गई।
कार
पवन
चला
रहे
थे,
हादसे
के
बाद
सभी
कार
के
अंदर
फंस
गए
और
बुरी
तरह
से
घायल
हो
गए।


विज्ञापन


विज्ञापन

सड़क हादसा


हाइवा
सड़क
से
उतरकर
15
फुट
नीचे
जाकर
खेत
में
पलट
गया।
हाइवा
में
रेत
भरी
हुई
थी।
हादसा
देख
वहां
से
निकल
रहे
बुलेरो
कैंपर
चालक
ने
गाड़ी
रोकी
और
घायलों
को
किसी
तरह
कार
से
निकालकर
कैंपर
से
अस्पताल
पहुंचाया।
सुबह
साढ़े
नौ
बजे
हुए
हादसे
के
बाद
घायलों
को
अस्पताल
में
प्राथमिक
उपचार
देकर
सागर
रेफर
किया
गया
है।
घटना
की
सूचना
मिलते
ही
एसडीओपी
नितेश
पटैल
सहित
पुलिस
बल
मौके
पर
पहुंचा
और
पूरे
मामले
की
जानकारी
ली।


हादसे
में
हुई
पिता,
पुत्री
की
मौत

हादसे
में
कार
चालक
पिता
पवन
तिवारी
तथा
उनकी
बेटी
चुन्नू
की
मौत
हो
गई।
पत्नी
रिंकू,
साढ़ू
भाई
शुभम
समाधिया
तथा
साला
रोहित
गंभीर
रूप
से
घायल
हैं।
आगासौद
थाना
क्षेत्र
में
हुए
हादसे
के
बाद
पुलिस
ने
मामला
जांच
में
लिया
है।