
राजधानी
भोपाल
में
सोमवार
को
दो
दिवसीय
ग्लोबल
इंवेस्टर
समिट
(जीआईएस)
के
शुभारंभ
के
बाद
मंगलवार
को
समापन
होगा।
समिट
के
समापन
कार्यक्रम
में
केंद्रीय
गृहमंत्री
अमित
शाह
शामिल
होंगे।
इससे
पहले
सुबह
9:30
बजे
से
11:15
बजे
प्रवासी
मध्य
प्रदेश
समिट
होगी।
इसके
साथ
ही
पर्यटन
समिट,
खनन
समिट,
एमएसएमई
और
स्टार्टअप
समिट
और
शहरी
विकास
समिट
का
आयोजन
होगा।
इसके
अलावा
प्री-बिड
सत्र,
पार्टनर
कंट्री
सेशन,
थीम
आधारित
सेशन
आयोजित
होंगे।
इसके
बाद
समापन
कार्यक्रम
होगा।
जिसमें
केंद्रीय
गृहमंत्री
शामिल
होगा।
उनके
अलावा
केंद्रीय
पर्यटन
मंत्री
गजेंद्र
शेखावत,
केंद्रीय
मंत्री
मनोहरलाल
खट्टर
भी
सत्र
को
संबोधित
करेंगे।
पर्यटन
के
क्षेत्र
में
एमपी
के
ब्रांड
एंबेसेडर
बनाए
गए
पंकज
त्रिपाठी
भी
समापन
सत्र
में
शामिल
होंगे।
विज्ञापन
Trending
Videos
अमित
शाह
का
मिनट
टू
मिनट
कार्यक्रम
शाम
4:20
–
4:30
बजे:
एमपी
पवेलियन
और
एक्सपीरियंस
जोन
का
अवलोकन।
शाम
4:30
बजे:
समापन
सत्र
के
लिए
मुख्य
हॉल
में
आगमन।
शाम
4:30
–
4:32
बजे:
सीएम
डॉ.
मोहन
यादव
द्वारा
स्वागत।
शाम
4:32
–
4:37
बजे:
‘फॉरवर्ड
मध्य
प्रदेश’
पर
सीएस
का
संबोधन।
शाम
4:37
–
4:40
बजे:
‘मध्य
प्रदेश
–
अनंत
संभावनाएं’
पर
वीडियो
प्रसारण।
शाम
4:40
–
5:00
बजे:
प्रमुख
उद्योगपतियों
का
संबोधन।
शाम
5:00
–
5:10
बजे:
सीएम
डॉ.
मोहन
यादव
का
समापन
संबोधन।
शाम
5:10
–
5:45
बजे:
केंद्रीय
मंत्री
अमित
शाह
का
मुख्य
भाषण।
शाम
5:45
–
5:50
बजे:
धन्यवाद
ज्ञापन।
शाम
6:00
–
6:30
बजे:
मीडिया
ब्रीफिंग।