Indore: एक हजार सीढि़यां उतर कर खाई में गए थे इंदौर के दंपति, डीजीपी से मिले सांसद शंकर लालवानी

शादी
के
बाद
इंदौर
से
हनीमून
मनाने
शिलांग
गए
इंदौर
के
दंपति
का
पांचवे
दिन
भी
पता
नहीं
चला।
बुधवार
दोपहर
बारिश
थमने
के
बाद
सर्चिन
अभियान
शुरू
हुआ।
शिलांग
के
एसपी
के
नेतृत्व
में
बनी
टीमें
राजा
और सोनम
को
खोज
रही
है।
सोनम
और
राजा
एक
हजार
सीढि़यां
उतरकर
खाई
वाले
हिस्से
में
घूमने
गए
थे।
वह
आदिवासी
क्षेत्र
है।
अब
तक
मिले
सुरागों
की
कडि़यां
हादसे
के
बजाए
किसी
वारदात
की
तरफ
इशारा
कर
रही
है।उधर
परिवार
के
लोगों
ने
दोनो
का
पता
देने
पर
पांच
लाख
का
इनाम
रखा
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

इससे
जुड़ी
खबर
पढ़ें: मेघालय
के
जंगलों
में
लापता
इंदौर
का
दंपती;
50
लोगों
की
टीम
कर
रही
तलाश,
गाइड
के
बिना
निकले
थे
सफर
पर


विज्ञापन


विज्ञापन

अब
तक
हुई
जांच
में
यह
पता
चला
है
कि
खाई
वाले
हिस्से
में
एक
स्थानीय
दुकान
से
उन्होंने
काफी
लेकर
पी
थी
और
केला
भी
खाया
था।
दुकानदार
ने
भी
दोनों
की
पहचान
की
और
बताया
कि
कुछ
देर
रुकने
के
बाद
वे
चले
गए
थे।
इंदौर
के
सांसद
शंकर
लालवानी
ने
राजा
के
परिजनों
के
साथ
मेघालय
डीजीपी
से
चर्चा
की।
उन्होंने
बताया
कि
एनडीआरएफ
की
टीम
भी
इंदौर
के
दंपति
को
खोज
रही
है।


आदिवासी
परिवारों
से
पूछताछ

सांसद
लालवानी
ने
डीजीपी
से
मुलाकात
के
बाद
बताया
कि
खाई
वाले
हिस्से
में
आदिवासी
रहते
है।
उनसे
पूछताछ
की
जा
रही
है,
लेकिन
नतीजा
नहीं
निकला।
उन्होंने
कहा
कि
स्कूटर,
बैग
और उनका नाश्ते
करने
की
जगह
काफी
दूर-दूर
है।
उसकी
कडि़यां
जोड़कर
दोनों
के
लापता
होने
की
गुत्थी
सुलझाई
जा
सकती
है।
ये
भी
हो
सकता
है
कि
लौटते
समय
उनके
साथ
कोई
घटना
हुई।
लालवानी
ने
बताया
कि
राजा
ने
एक
गाइड
की
मदद
ली
थी।

उसकी
मदद
से
ही
वे
होम
स्टे
तक
गए
थे।
बाद
में
गाइड
ने
उन्हें
आसपास
के
स्पाॅटों
की
जानकारी
दी
थी,
लेकिन
साथ
नहीं
गया।
पुलिस
उससे
भी
पूछताछ
कर
रही
है।
आपको
बता
दे
कि
इंदौर
निवासी
राजा
और
उनकी
पत्नी
के
लापता
होने
के
मामला
मुख्यमंत्री
मोहन
यादव
तक
पहुंचा
है।
उन्होंने
इस
मामले
में
चिंता
जताते
हुए
मेघालय
के
मुख्यमंत्री
काॅनराड
संगमा
से
फोन
पर
चर्चा
की
थी।
इसके
बाद
सर्चिंग
आपरेशन
में
बुधवार
से
तेजी
नजर
आई।