Indore: मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया के लिए कहा-जिन्होंने सिंदूर उजाड़ा, उन्हीं की बहन को भेजकर ऐसी-तैसी कराई

मोहन
सरकार
के
मंत्री
विजय
शाह
ने
मानपुर
में
आयोजित
एक
कार्यक्रम
में
कर्नल
सोफिया
कुरैशी
को
लेकर
आपत्तिजनक
बयान
दे
डाला।
जिसका
कांग्रेस
ने
विरोध
किया
है
और
मंत्री
को
पद
से
हटाने
की
मांग
कर
डाली।
मानपुर
में
आयोजित
हलमा
कार्यक्रम
में
मंत्री
शाह
ने
पहलगाम
हमले
का
जिक्र
करते
हुए
कहा
कि
जिन
आंतकियों
ने
पहलगाम
में
लोगों
को
मारा,
उनके
कपड़े
उतरवाए।
उन
आंतकियों
ने
हमारी
बहनों
का
सिंदूर
उजाड़ा।

Trending
Videos

ये
खबर
भी
पढ़ें: CBSE
12वीं
रिजल्ट
में
बेटियों
का
धमाल,
इंदौर
में
91%
से
ऊपर
पास 


विज्ञापन


विज्ञापन

प्रधानमंत्री
ने
उन्हीं
की
बहन
को
भेजकर
उनकी
ऐसी-तैसी
करवाई।
बयान
को
लेकर
जब
राजनीति
गरमा
गई
तो
उन्होंने
कहा
कि
हमारी
बहनों
का
सिंदूर
उजाड़ने
वाले
वालों
को
हमने
उन्हीं
की
भाषा
में
जवाब
दिया
है।
उनके
भाषण
को
अलग
संदर्भ
में
नहीं
देखना
चाहिए।
वो
हमारी
बहनें
है।
उन्होंने
पूरी
ताकत
से
सेना
के
साथ
मिलकर
काम
किया
है।

आपको
बता
दे
कि
भारत
द्वारा
पाक
के
आंतकी
ठिकानों
को
तबाह
करने
के
बाद
हुए
पत्रकारवार्ता
में
आपरेशन
सिंदूर
की
ब्रीफिंग
विंग
कमांडर
व्योमिका
सिंह
के
साथ
कर्नल
सोफिया
ने
की
थी।
कांग्रेस
ने
कहा
कि
मंत्री
शाह
के
बयान
ने
साबित
कर
दिया
कि
भाजपा
सरकार
सेना
को
लेकर
क्या
सोच
रखती
है।उन्होंने
आपरेशन
सिंदूर
का
हिस्सा
रही
कर्नल
सोफिया
को
लेकर
आपत्ति
जनक
बयान
दिया
है।
उनसे
मंत्रीपद
छिना
जाना
चाहिए।