
के
रामबाग
में
“फिट
इंदौर
फिटनेस
चैलेंज”
चल
रहा
है।
मल्हार
आश्रम
मैदान
पर
चल
रहे
इस
चैलेंज
में
बड़ी
संख्या
में
शहरवासी
भाग
ले
रहे
हैं।
इसमें
शहर
के
वरिष्ठ
डॉक्टर,
हेल्थ
एक्सपर्ट,
खिलाड़ी
और
अन्य
कई
शख्सियतें
आ
रही
हैं।
डॉक्टर
अरुण
अग्रवाल
और
डॉक्टर
भरत
रावत
ने
यहां
पर
फिटनेस
के
टिप्स
दिए।
के
26वें
दिन
चैलेंज
में
मुख्य
अतिथि
के
रूप
में
आए,
इंदौर
हार्ड
क्लब
के
संस्थापक,
कार्डियोलॉजिस्ट
“डॉ.
भरत
रावत”
ने
प्रतिभागियों
को
दीर्घायु
स्वस्थ
रहने
के
तीन
स्तंभ
बताए।
इसमें
उन्होंने
(पहला
स्तंभ)
पोषण
युक्त
भोजन,
(दूसरा
स्तंभ)
अच्छा
मन
और
(तीसरा
स्तंभ)
शारीरिक
व्यायाम
शामिल
किया।
डॉ.
रावत
ने
बताया
कि
स्वस्थ
दिल
और
शांत
मन
के
लिए
शारीरिक
व्यायाम
जरूरी
है,
मगर
बदलते
इस
युग
में
हम
मन
का
उपयोग
ज्यादा
कर
रहे
हैं
और
शरीर
का
उपयोग
कम
कर
रहे
हैं
जिससे
कि
चिंता,
बेचैनी,
मोटापा
एवं
हृदय
घात
जैसी
बीमारियां
तेजी
से
बढ़
रही
हैं।
व्यायाम
करने
वाले
व्यक्ति
को
क्रोध
आने
की
संभावनाएं
भी
कम
रहती
हैं।
आप
कभी-कभी
महीने
में
एक
दो
बार
व्यायाम
करके
पूर्ण
स्वास्थ्य
की
कामना
नहीं
रख
सकते
हैं।
व्यायाम
का
पूर्ण
लाभ
नियमितता
के
साथ
व्यायाम
करने
पर
ही
आता
है।
डॉ.रावत
ने
बताया
कि
“अमेरिकन
हार्ट
संगठन”
ने
अच्छे
स्वास्थ्य
और
दीर्घायु
के
लिए
बताया
कि
हमें
150
से
300
मिनट
प्रति
हफ्ता
“मॉडरेट
इंटेंसिटी
एक्सरसाइज”
करनी।
डॉ.
रावत
ने
शारीरिक
व्यायाम
के
पांच
प्रकार
भी
बताए
जिन्हें
हम
पांच
“S”
से
जान
सकते
है…
पहला
S
“स्टैमिना”
जो
की
दौड़ने
से
साइकलिंग
से
जुंबा
एवं
स्विमिंग
करने
से
बनता
है।
दूसरा
S
जिसे
हम
“स्ट्रैंथ”
के
रूप
में
देखते
हैं
स्ट्रैंथ
के
लिए
हम
बॉडी
वेट
और
वेट
एक्सरसाइज,
डंबल्स
एक्सरसाइज,
पुश
अप,
स्कॉट्स,
प्लांक
यह
सब
हमारी
बॉडी
में
स्ट्रैंथ
को
बढ़ाता
है।
तीसरा
S
“स्ट्रेचिंग”
स्ट्रेचिंग
दो
प्रकार
की
होती
है
पहली
वर्कआउट
से
पहले
जिसे
“डायनेमिक
स्ट्रेचिंग”
कहते
हैं,
इसमें
हम
शरीर
के
अंगों
को
चलाते
हुए
स्ट्रेचिंग
करते
हैं
और
फिर
वर्कआउट
के
बाद
वाली
स्ट्रेचिंग
जिसे
हम
“स्टैटिक
स्ट्रेचिंग”
कहते
हैं
जो
कि
योग
के
विभिन्न
आसनों
में
जाकर
होल्ड
करके
भी
हम
कर
सकते
हैं।
चौथा
S
“स्टेबिलिटी”
जोकि
बैलेंसिंग
एक्सरसाइज
करने
से
बढ़ती
है
इसमें
हम
योग
के
कुछ
आसन
जैसे
की
वीरभद्रासन,
गरुड़ासन,
वृक्षासन,
ताड़ासन,
और
भी
अन्य
प्रकार
की
कई
एक्सरसाइज
कर
सकते
हैं।
पांचवां
S
“सूर्य
नमस्कार”
डॉ.भरत
रावत
ने
बताया
कि
“सूर्य
नमस्कार”
हर
व्यक्ति
को
करना
चाहिए
सूर्य
नमस्कार
स्वास्थ्य
का
एक
ऐसा
खजाना
है
कि
किसी
भी
उम्र
का
व्यक्ति
सदैव
यह
कर
सकता
है।
होटल
से
ऑनलाइन
खाना
बुलाना
बहुत
खतरनाक
साथ
ही
युवाओं
को
डॉ.
भरत
रावत
ने
यह
भी
सलाह
दी
की
ऑनलाइन
होटल
से
खाना
न
बुलाएं।
ऑनलाइन
खाना
लाने
वाली
कंपनियां
गरम-गरम
खाना
प्लास्टिक
के
डिब्बों
लाती
हैं।
एक
रिपोर्ट
के
अनुसार
हर
वर्ष
विश्व
में
हार्ट
अटैक
से
तीन
लाख
मौत
प्लास्टिक
के
उपयोग
के
कारण
होती
है।
जिसमें
1,00,000
भारतीय
भी
शामिल
हैं।
आजकल
युवाओं
को
कम
उम्र
में
“हार्ट
अटैक”
आ
रहा
है
उसमें
एक
यह
भी
कारण
शामिल
है।
डॉ.रावत
ने
बताया
कि
तेल
कच्ची
घानी
का
उपयोग
करें।
मूंगफली,
तिल,
सरसों,
साथ
ही
जिन
घरों
में
शाम
का
भोजन
जल्दी
खा
लिया
जाता
है
उन
घरों
में
बीमारियां
कम
होती
हैं।
देर
रात
खाना
खाने
से
खर्राटे
आते
हैं
जिससे
कि
स्टोक
आने
की
संभावना
ज्यादा
हो
जाती
है।
हृदय
का
घात
हो
सकता
है।
इसलिए
रात
का
खाना
जल्द
से
जल्द
खा
लेना
चाहिए
और
भी
कई
महत्वपूर्ण
विषयों
पर
चर्चा
हुई।
निःशुल्क
इवेंट
कर
रहा
जागरूक
फिट
इंदौर
फिटनेस
चैलेंज
के
संचालक
“कोच
हर्ष
जोशी”
ने
बताया
कि
यह
चैलेंज
शहर
की
जनता
को
अपने
स्वास्थ्य
के
प्रति
जागरूक
करने
के
लिए
मल्हार
आश्रम
मैदान
पर
रोज
सुबह
6:00
बजे
से
7:30
बजे
तक
निशुल्क
चलाया
जा
रहा
है
युवा
वर्ग
में
बिगड़ती
लाइफस्टाइल
असंतुलित
भोजन
और
एक्सरसाइज
का
ना
करना
बीमारियों
को
न्यौता
दे
रहा
है
इन्हें
सभी
बिगड़ी
आदतों
को
सुधारना
और
अपने
स्वास्थ्य
के
प्रति
जागरूकता
लाना
यह
चैलेंज
का
मकसद
है।
इस
चैलेंज
में
फिटनेस
एक्सपर्ट्स
भी
आकर
फिट
रहने
के
लिए
फिटनेस
टिप्स
दे
रहे
हैं।