
आधे
इंदौर
की
जलापूर्ति
रहेगी
प्रभावित।
–
फोटो
:
amar
ujala
digital
विस्तार
मंगलवार
को
तेज
आंधी
और हवा
के
साथ
बिजली
भी
कड़कती
रही।जलूद
और
छोटी
खरगोन
गांव
में
नर्मदा
के
तीन
चरणों
के
लिए
बने
बिजली
के
सब
स्टेशन
के
इंसुलेटर
बिजली
गिरने
के
कारण
बंद
हो
गए,जबकि
पुराने
इंटेकवेल
की
ग्रिड
के
जंपर
पेड़ों
की
टहनियां
गिरने
के
कारण
जल
गए।
इस
कारण
पहले,
दूसरे
व
तीसरे
चरण
के
पंप
बंद
हो
गए।
दोनों
चरणों
से
शहर
में
180
एमएलडी
पानी
इंदौर
आता
है।
पंप
बंद
होने
के
कारण
आधे
इंदौर
की
जलापूर्ति
बुधवार
को
प्रभावित
रहेगी।
शाम
चार
बजे
तेज
हवा
के
कारण
इंटेकवेल
के
आसपास
पेड़ों
की
टहनियां
टूट
गई
और ग्रिड
के
तारों
पर
गिरी।
इससे
सब
स्टेशन
से
इंटेकवेल
की
बिजली
सप्लाई
बंद
हो
गई
और
पंप
रुक
गए,
हालांकि
सवा
दो
घंटे
के
बाद
बिजली
सप्लाई
बहाल
हो
गई,
लेकिन
तब
तक
इंदौर
की
टंकियों
मेें
पानी
नहीं
पहुंचा।
इसके
बाद
फिर
छोटी
खरगोन
के
पोल
पर
बिजली
गिरने
से
इंसुलेटर
खराब
हो
गए।
132
केवी
ग्रिड
के
बंद
होने
के
कारण
पंप
फिर
बंद
हो
गए
और देर
रात
तक
ठीक
नहीं
हो
पाए।
31
टंकियों
से
जलापूर्ति
प्रभावित
होगी
नर्मदा
प्रथम,द्वितीय
एवं
तृतीय
चरण
के
सभी
पंप
बंद
होने
के
कारण
10
अप्रैल
बुधवार
को
31टंकियां
ठीक
से
नहीं
भर
पाई
है।
इन
टंकियों
से
जुड़े
क्षेत्रों
में
पानी
नहीं
पहुंचेगा।
इंदौर
की
अन्नपूर्णा,
गांधी
हाल,
द्रविड़
नगर,
सदर
बाजार
छत्रीबाग,
सुभाष
चौक,
अगरबत्ती
काम्प्लेक्स,
लोकमान्य
नगर,
कॉटन
अड्डा,
ख़ातीवाला
टैंक,
उर्दू
स्कूल,प्रगति
नगर,
सी
पी
शेखर
नगर,
नंदा
नगर
,
महालक्ष्मी
नगर,
स्कीम
नंबर
114
पार्ट
2,स्कीम
नंबर78,
स्कीम
नंबर
54,
सर्व
सुविधा,
नानक
नगर,खजराना,
ईट
भट्टा,
ग्रेटर
वैशाली,
हारुन
कॉलोनी,
रेती
मंडी,सिलिकॉन
सिटी,
तापेश्वरी,
रेडियो
कॉलोनी
और
स्कीम
नंबर136
की
टंकी
खाली
रहेगी।