Indore News: मांडव के जहाज महल और महेश्वर में होंगे योग के बड़े आयोजन, पंचायत से जिला स्तर तक की तैयारियां शुरू


प्रतिवर्ष
की
तरह
इस
वर्ष
भी
21
जून
को
अंतर्राष्ट्रीय
योग
दिवस
मनाया
जाएगा।
इस
दिन
योग
पर
आधारित
अनेक
कार्यक्रमों
के
आयोजन
होंगे।
साथ
ही
सामूहिक
योग
के
कार्यक्रम
भी
आयोजित
किए
जाएंगे।
इन
कार्यक्रमों
के
आयोजन
की
तैयारियां
व्यापक
स्तर
पर
जारी
हैं।
इन्हीं
तैयरियों
के
संबंध
में
संभागायुक्त
दीपक
सिंह
की
अध्यक्षता
में
संभागायुक्त
कार्यालय
में
बैठक
आयोजित
की
गई।
बैठक
में
बताया
गया
कि
अंतर्राष्ट्रीय
योग
दिवस
पर
पंचायत
से
लेकर
जिला
स्तर
तक
सामूहिक
योग
के
कार्यक्रम
होंगे।
जिलेवार
मुख्य
कार्यक्रम
भी
आयोजित
किए
जाएंगे।
बैठक
में
प्रभारी
कलेक्टर
गौरव
बैनल,
संयुक्त
आयुक्त
विकास
डी.एस.रणदा,
अपर
कलेक्टर
रिंकेश
बैश्य
सहित
संबंधित
अधिकारी
उपस्थित
थे।


विज्ञापन

Trending
Videos


यह
संस्थाएं
भाग
लेंगी

संभागायुक्त
दीपक
सिंह
ने
सभी
अधिकारियों
को
आयोजन
की
तैयारियां
निर्धारित
दिशा
निर्देशानुसार
करने
के
निर्देश
दिए।
बताया
गया
कि
योग
के
कार्यक्रमों
में
सभी
विद्यालयों,
महाविद्यालयों,
शासकीय
एवं
निजी
विश्वविद्यालयों
के
विद्यार्थियों,
योग
संस्थानों,
एनसीसी,
एनएसएस,पुलिसकर्मियों,
विभिन्न
प्रशिक्षण
संस्थानों
तथा
नागरिकों
की
सामूहिक
भागीदारी
सुनिश्चित
की
जाएगी।
संभागायुक्त
दीपक
सिंह
ने
कहा
कि
इस
बार
संभाग
के
प्रमुख
पर्यटक
स्थलों
पर
भी
योग
के
कार्यक्रम
आयोजित
किए
जाएंगे।
जिसमें
मुख्य
रूप
से
धार
जिले
में
माण्डव
स्थित
जहाज
महल
के
सामने
तथा
खरगोन
जिले
के
महेश्वर
में
योग
कार्यक्रम
होंगे।


विज्ञापन


विज्ञापन


दिनभर
का
शेड्यूल

बैठक
में
बताया
गया
कि
अंतर्राष्ट्रीय
योग
दिवस
पर
21
जून
को
प्रात:
6
बजे
से
6.30
बजे
तक
जनप्रतिनिधियों
के
उद्बोधन
होंगे।
प्रात:
साढ़े
6
बजे
से
6.40
बजे
तक
मुख्यमंत्री
डॉ.मोहन
यादव
के
उद्बोधन
का
सीधा
प्रसारण
होगा।
प्रात:6.40
से
7
बजे
तक
विशाखापटनम
से
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र
मोदी
के
उद्बोधन
का
सीधा
प्रसारण
होगा।
प्रात:
7
बजे
से
योगाभ्यास
के
कार्यक्रम
होंगे।