Indore News: मांगलिया स्टेशन से डायवर्ट होगा यातायात, लाखों वाहन चालकों को नए रास्तों से जाना होगा

पश्चिम
रेलवे
के
रतलाम
मंडल
अंतर्गत
मांगलिया
स्टेशन
के
समीप
स्थित
फाटक
क्रमांक
45
को
बंद
कर
वहां
रोड
ओवर
ब्रिज
(आरओबी)
निर्माण
का
कार्य
किया
जा
रहा
है।
इस
कारण
सड़क
को
बंद
कर
यातायात
डायवर्ट
किया
जाना
प्रस्तावित
है।
इसी
संबंध
में
प्रदेश
के
जल
संसाधन
मंत्री तुलसीराम
सिलावट
ने
आज
रेसीडेंसी
कोठी
में
एक
महत्वपूर्ण
बैठक
आयोजित
की।
बैठक
में
लोक
निर्माण
विभाग,
रेलवे,
नेशनल
हाईवे
अथॉरिटी
ऑफ
इंडिया,
बीपीसीएल,
पुलिस
विभाग,
निर्माण
एजेंसी
के
वरिष्ठ
अधिकारी
तथा
जनप्रतिनिधिगण
उपस्थित
रहे।


विज्ञापन

Trending
Videos


यातायात
डायवर्जन
के
लिए
भौतिक
सर्वे

बेहतर
प्रबंध
के
निर्देश

मंत्री सिलावट
ने
अधिकारियों
को
स्पष्ट
निर्देश
दिए
कि
जिन
मार्गों
से
यातायात
डायवर्ट
किया
जाना
है,
वहां
का
भौतिक
सर्वेक्षण
कर
संभावित
समस्याओं
का
बिंदुवार
समाधान
सुनिश्चित
करें।
डायवर्ट
किए
जा
रहे
मार्गों
पर
गड्ढों
को
भरने
के
लिए
पेचवर्क
कर
सड़क
को
सुगम
बनाया
जाए।
साथ
ही,
डायवर्जन
के
स्थानों
पर
स्टॉपर,
बैरिकेडिंग
आदि
लगाकर
जनता
की
सुविधा
का
पूरा
ध्यान
रखा
जाए। सिलावट
ने
कहा
कि
वैकल्पिक
मार्गों
पर
आम
जनता
और
वाहनों
को
किसी
भी
प्रकार
की
परेशानी

हो,
इसका
विशेष
ध्यान
रखा
जाए।


विज्ञापन


विज्ञापन


जनजागरूकता
के
लिए
साइन
बोर्ड
और
होर्डिंग
की
व्यवस्था
के
निर्देश

बैठक
में
मंत्री
सिलावट
ने
निर्देश
दिए
कि
हतुनिया,
सांवेर
बायपास,
मांगलिया
और
शिप्रा
जैसे
स्थानों
पर
पर्याप्त
संख्या
में
साइन
बोर्ड,
फ्लेक्स,
होर्डिंग
लगाए
जाएं
ताकि
आम
नागरिकों
को
मरम्मत
और
डायवर्शन
कार्य
की
जानकारी
मिल
सके।
उन्होंने
कहा
कि
यह
सभी
कार्य
नागरिकों
की
सुविधा
के
लिए
किए
जा
रहे
हैं
और
इसके
लिए
जनजागरूकता
आवश्यक
है।
संबंधित
विभागों
को
यह
सुनिश्चित
करने
के
लिए
कहा
गया
कि
सूचना
दृश्य
और
प्रभावी
ढंग
से
दी
जाए।


सिंहस्थ
2028
को
ध्यान
में
रखकर
निर्माण
कार्य
में
गुणवत्ता
पर
जोर

मंत्री सिलावट
ने
रेलवे
और
निर्माण
एजेंसी
के
अधिकारियों
को
सख्त
निर्देश
दिए
कि
आरओबी
निर्माण
कार्य
में
उपयोग
की
जाने
वाली
सभी
सामग्री
की
गुणवत्ता
और
मानक
का
विशेष
ध्यान
रखा
जाए।
किसी
भी
प्रकार
की
लापरवाही
को
बर्दाश्त
नहीं
किया
जाएगा।
सिंहस्थ
2028
को
ध्यान
में
रखते
हुए
यह
मार्ग
अत्यंत
महत्वपूर्ण
होगा।


इस
तरह
होगा
रोड
डायवर्जन

रोड
डायवर्शन
के
तहत
लोक
निर्माण
विभाग
की
तराना-
मांगलिया-
व्यासखेड़ी
सड़क
को
ग्राम
हतुनिया
से
मांगलिया
तक
बंद
रखा
जाएगा।
वैकल्पिक
मार्ग
के
रूप
में
मांगलिया
से
एनएच-52
होते
हुए
शिप्रा
(बूढ़ी-बरलाई)
होते
हुए
हतुनिया
से
सांवेर
तक
मार्ग
निर्धारित
किया
गया
है।
वहीं,
ज्वलनशील
पदार्थों
से
भरे
एचपीसीएल,
आइओसीएल

बीपीसीएल
के
ट्रकों
के
लिए
वैकल्पिक
मार्ग
मांगलिया
से
एनएच-52
होते
हुए
शिप्रा
(देवास)
मार्ग
से
एनएच752डी
(शिप्रा-उज्जैन
बायपास
रोड)
तक
तय
किया
गया
है।