Indore: करणी सेना के प्रदर्शन के बाद इंदौर-देवास रोड पर ट्रैफिक जाम

इंदौर-देवास
रोड
पर
रविवार
को
फिर
घंटों
तक
जाम
लगा
रहा।
देवास
के
भोपाल
ब्रिज
पर
वाहनों
की
कतार
दो
से
तीन
घंटे
तक
लगी
रही।
इस
बार
जाम
की
वजह
बाइपास
पर
हो
रहे
निर्माण
नहीं
बल्कि
करणी
सेना
का
प्रदर्शन
था।


विज्ञापन

Trending
Videos

हरदा
में
करणी
सेना
के
कार्यकर्ताअेां
पर
हुए
लाठीचार्ज
के
विरोध
में
देवास
में
भी
करणी
सेना
के
कार्यकर्ता
प्रदर्शन
करने
लगे।
उन्होंने
बाइपास
पर
वाहनों
को
रोकना
शुरू
कर
दिया।
पहले
भोपाल
से
इंदौर
की
तरफ
से
आने
वाली
लेन
पर
वाहनों
की
कतार
लग
गई।


विज्ञापन


विज्ञापन

जब
सड़क
पर
जाम
लगा,तब
वहां
पर
ट्रैफिक
पुलिस
जवान
भी
तैनात
नहीं
थे।
कुछ
ही
देर
में
डेढ़
किलोमीटर
तक
वाहनों
की
कतार
लग
गई।
इसमें
यात्री
बसें,
ट्रक,
कार
सहित
अन्य
वाहन
शामिल
थे।
लोगों
यह
पता
करने
की
कोशिश
करने
लगे
कि
ट्रैफिक
जाम
क्यों
हो
रहा
है।

कुछ
देर
बाद
बाइपास
के
दूसरी
तरफ
भी
ट्रैफिक
जाम
हो
गया।
करीब
दो
घंटे
बाद
ट्रैफिक
बहाल
हुआ।
पुलिस
अफसर
मौके
पर
पहुंचे।
उन्होंने
करणी
सेना
के
पदाधिकारियों
से
चर्चा
की।
इसके
बाद
दोनों
तरफ
वाहनों
की
आवाजाही
शुरू
हो
पाई।
आपको
बता
दें
कि
इंदौर
देवास
बाइपास
पर
अर्जुन
बड़ौद
के
समीप
दस
दिन
पहले
हुए
ट्रैफिक
जाम
का
मुद्दा
प्रदेशभर
में
चर्चा
का
विषय
था।
इस
मामले
में
हाईकोर्ट
में
याचिका
लगी
थी।
तब
एनएचएआई
के
वकील
के
सवाल
की
सोशल
मीडिया
पर
खूब
किरकिरी
हुई
थी।
वकील
ने
कहा
था
कि
लोग
इतनी
जल्दी
बाइपास
पर
निकलते
क्यों
है।