Jabalpur News: चार विमानन कंपनियों को नोटिस, हाईकोर्ट ने ईमेल के माध्यम से भेजने के दिए निर्देश

Jabalpur News: Notice to four aviation companies, High Court gave instructions to send it through email

जबलपुर
हाईकोर्ट


फोटो
:
सोशल
मीडिया

विस्तार

एयर
कनेक्टिविटी
के
मामले
में
जबलपुर
भेदभाव
का
आरोप
लगाते
हुए
हाईकोर्ट
में
जनहित
याचिका
दायर
की
गई
थी।
याचिका
में
अनावेदक
बनाई
गई,
चार
विमानन
कंपनियों
को
नोटिस
जारी
किए
है।
हाईकोर्ट
के
कार्यवाहक
चीफ
जस्टिस
संजीव
सचदेवा
और
जस्टिस
विनय
सराफ
ने
संबंधित
कंपनियों
को
ईमेल
के
माध्यम
से
नोटिस
भेजने
के
आदेश
जारी
किए
हैं।

Trending
Videos

नागरिक
उपभोक्ता
मार्गदर्शक
मंच
के
डॉ
पीजी
नाजपांडे
की
तरफ
से
दायर
की
गई
याचिका
में
कहा
गया
कि
पूर्व
में
जबलपुर
से
मुंबई,
पुणे,
कोलकाता
और
बेंगलुरु
आदि
शहरों
के
लिए
फ्लाइट
संचालित
होती
थी।
जबलपुर
की
एयर
कनेक्टिविटी
प्रदेश
इंदौर,
ग्वालियर
और
भोपाल
के
सामान
थी।
पूर्व
में
जबलपुर
से
औसतन
15
फ्लाइट
संचालित
होती
थी।
वर्तमान
में
घटकर
इनकी
संख्या
5
हो
गई
है।
जिससे
जबलपुर
का
विकास
अवरुद्ध
हो
रहा
है।


विज्ञापन


विज्ञापन

याचिका
में
केंद्रीय
उड्डयन
विभाग,
डायरेक्टर
जनरल
ऑफ
सिविल
एविएशन
और
एयरपोर्ट
अथॉरिटी
ऑफ
इंडिया
को
अनावेदक
बनाया
गया
था।
याचिका
की
सुनवाई
के
बाद
युगलपीठ
ने
विमानन
कंपनियों
को
भी
अनावेदक
बनाने
के
निर्देश
जारी
किए
थे।
याचिका
की
सुनवाई
करते
हुए
हाईकोर्ट
ने
इंडियन
एयरलाइंस,
इंडिगो
एयरलाइन्स,आकाश
एयर
लाइंस
सहित
चार
विमानन
कंपनियों
को
नोटिस
जारी
कर
करते
हुए
उक्त
निर्देश
जारी
किए।
याचिकाकर्ता
की
तरफ
से
अधिवक्ता
दिनेश
उपाध्याय
ने
पैरवी
की।