MP: सीएम यादव का राहुल गांधी पर तंज, कहा- वायनाड से हार की आशंका के कारण रायबरेली गए, प्रियंका रण-छोड़ हो गईं

Lok Sabha Election: MP CM Mohan Yadav says Rahul Gandhi went to Rae Bareli due to fear of defeat from Wayanad

सीएम
मोहन
यादव


फोटो
:
अमर
उजाला,
डिजिटल,
इंदौर

विस्तार

कांग्रेस
नेता
और
सांसद
राहुल
गांधी
के
उत्तर
प्रदेश
के
रायबरेली
से
चुनाव
लड़ने
को
लेक
लेकर
मध्य
प्रदेश
के
मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
तंज
कसा।
उन्होंने
कहा
कि
मुझे
इस
बात
की
प्रसन्नता
है
कि
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
की
तीसरी
पारी
को
लेकर
जिस
ढंग
से
वातावरण
बना
है।
यही
कारण
है
कि
कांग्रेस
पहले
तो
तय
नहीं
कर
पा
रही
थी
कि
क्या
करना
चाहिए..? 

सीएम
यादव
ने
कहा
कि
राहुल
गांधी
पिछली
बार
अमेठी
से
हारकर
केरल
तक
भाग
गए
थे।
अब
वायनाड
से
हार
की
आशंका
मानकर
पहले
अमेठी
का
मन
बनाते
रहे।
स्मृति
जी
ने
जो
5
साल
तक
काम
किया
है।
पिछले
चुनाव
में
5
विधानसभा
में
4
में
जमानत
जब्त
कराई।
मैं
अभी
वहां
दौरा
करके
आया
हूं।
नामांकन
भराने
मैं
खुद
गया
था।
यूपी
का
माहौल
मोदीमय
हो
चुका
है।
पुराना
रिकॉर्ड
भी
हम
तोड़ने
जा
रहे
हैं। 

राहुल
गांधी
अमेठी
की
बजाए
अब
रायबरेली
से
चुनाव
लड़
रहे
हैं।
वहां
से
भी
निश्चित
ही
राहुल
गांधी
जी
की
हार
होने
वाली
है।
कांग्रेस
ने
जितने
विकास
में
अवरोध
पैदा
किए,
मोदी
जी
के
बारे
में
जितनी
हल्की
बातें
की
उन
सभी
बातों
का
हिसाब
देना
पड़ेगा।
प्रियंका
जी
ने
तो
पहले
ही,
हमारी
भाषा
में
कहे
तो
रण
के
पहले
ही
रण-छोड़
हो
गई।


विज्ञापन


विज्ञापन