MP News: पांच रुपये के पेन ने ली मासूम की जान, नाबालिग को बहाने से बुलाकर की हत्या, पुलिस का खुलासा


मध्यप्रदेश
के
मऊगंज
जिले
से
एक
दिल
दहला
देने
वाली
घटना
सामने
आई
है,
जिसने
पूरे
क्षेत्र
को
झकझोर
कर
रख
दिया
है।
एक
मामूली
5
रुपये
के
पेन
को
लेकर
शुरू
हुआ
विवाद
आखिरकार
एक
मासूम
की
जान
पर
भारी
पड़
गया।
पथरहा
गांव
के
दो
नाबालिग
छात्रों
के
बीच
हुआ
झगड़ा
एक
हत्या
की
साजिश
में
बदल
गया।
मऊगंज
पुलिस
ने
मामले
का
खुलासा
करते
हुए
चार
आरोपियों
को
गिरफ्तार
किया
है।

ये
भी
पढ़ें: महिला
की
ब्लैकमेलिंग
से
तंग
आकर
हेड
कॉन्स्टेबल
ने
की
आत्महत्या,
मोबाइल
चैट्स
से
खुला
राज

यह
मामला
8
अप्रैल
2025
की
रात
का
है,
जब
एक
अपचारी
बालक
ने
अपने
तीन
साथियों
शमशाद
मोहम्मद,
योगेश
उर्फ
बल्ला
कोल
और
मौसम
कोल
के
साथ
मिलकर
छात्र
को
बहाने
से
बहुती
जलप्रपात
क्षेत्र
में
बुलाया।
वहां
चारों
आरोपियों
ने
उसे
बेरहमी
से
पीटा
और
फिर
जलप्रपात
में
फेंककर
उसकी
हत्या
कर
दी।
करीब
एक
महीने
बाद
इस
क्षेत्र
में
एक
नरकंकाल
बरामद
हुआ,
जिसकी
पहचान
मृतक
के
कपड़ों
और
जूतों
के
आधार
पर
की
गई।

ये
भी
पढ़ें: शूटिंग
कोच
मोहसिन
खान
गिरफ्तार,
छात्राओं
का
शोषण
करता
था,
अश्लील
वीडियो
मिले

पुलिस
अधीक्षक
दिलीप
सोनी
ने
मामले
का
खुलासा
करते
हुए
बताया
कि
मोबाइल
कॉल
डिटेल्स
की
जांच
में
मृतक
की
आखिरी
लोकेशन
अपचारी
बालक
के
पास
मिली
थी।
जब
पुलिस
ने
उससे
पूछताछ
की
तो
उसने
अपना
अपराध
कबूल
करते
हुए
पूरी
साजिश
का
पर्दाफाश
कर
दिया।
एसपी
दिलीप
सोनी,
एएसपी
विक्रम
सिंह
और
मऊगंज
थाना
प्रभारी
राजेश
पटेल
के
नेतृत्व
में
इस
हत्याकांड
की
परतें
खोली
गईं।
चारों
आरोपियों
को
गिरफ्तार
कर
न्यायालय
में
पेश
किया
गया
है।