Katni Crime: नाबालिग ने प्रेमिका की मां पर चलाई गोली, गंभीर हालत में डॉक्टर ने किया रेफर; जानें मामला

Katni
Crime:
जिले
में
एक
सिरफिरे
आशिक
ने
अपनी
प्रेमिका
की
मां
पर
बंदूक
से
फायरिंग
करते
हुए
गंभीर
रूप
से
घायल
कर
दिया।
घटना
की
जानकारी
मिलने
ही
पुलिस
मौके
पर
पहुंचकर
छानबीन
में
जुटी
हुई
है।

Minor shot at girlfriend mother in Katni

नाबालिग
ने
प्रेमिका
की
मां
पर
चलाई
गोली


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

कटनी
जिले
के
स्लिमानाबाद
थाना
क्षेत्र
में
रविवार
की
दोपहर
एक
नाबालिग
ने
एक
तरफा
प्यार
में
पड़कर
प्रेमिका
की
मां
पर
गोली
चला
दी।
पूरा
मामला
ग्राम
पड़वार
का
बताया
गया
जहां
गोली
लगने
से
घायल
हुई
महिला
को
स्लिमानाबाद
सामुदायिक
स्वास्थ्य
केंद्र
में
भर्ती
कराया
गया
है।
महिला
को
लगी
गोली
सीने
में
जाकर
फंस
गई
है,
जिसके
चलते
उसकी
हालत
गंभीर
बनी
हुई
है।

बिगड़ती
तबीयत
देखकर
डॉक्टरों
की
टीम
ने
उसे
जबलपुर
रेफर
कर
दिया
है।
वहीं
घटना
की
जानकारी
लगते
ही
स्लिमानाबाद
एसडीओपी
अखिलेश
गौर
स्थानीय
पुलिस
के
साथ
घटनास्थल
पर
जा
पहुंचे
है,
जिन्होंने
पंचनामा
बनवाते
हुए
मामले
की
छानबीन
शुरू
कर
दी
है।

एसडीओपी
अखिलेश
गौर
ने
बताया
घायल
महिला
की
बेटी
और
गोली
चलाने
वाले
के
बीच
प्रेम
प्रसंग
का
मामला
चल
रहा
था।
इसी
को
लेकर
कल
आरेपी
और
महिला
के
बीच
वाद
विवाद
हुआ
था,
जिसे
लेकर
आज
लड़के
ने
महिला
पर
बंदूक
से
गोली
चला
दी
और
मौके
से
भाग
निकला
है। 


विज्ञापन


विज्ञापन