MP News: ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की अपील, जुमा की नमाज के बाद भारत की जीत के लिए विशेष दुआ

भारत
और
पाकिस्तान
के
बीच
बढ़ते
तनाव
के
बीच
शुक्रवार
को
देशभर
की
मस्जिदों
में
विशेष
दुआ
की
अपील
की
गई
है।
ऑल
इंडिया
उलेमा
बोर्ड
ने
गुरुवार
को
बयान
जारी
कर
देश
की
सभी
मस्जिदों
के
इमामों
और
प्रबंध
समितियों
से
अनुरोध
किया
है
कि
वे
9
मई
2025
को
जुमा
की
नमाज
के
बाद
भारत
की
सुरक्षा,
विजय
और
शांति
के
लिए
विशेष
दुआ
करवाएं। यह
अपील
बोर्ड
के
अध्यक्ष
काजी
सैय्यद
अनस
अली
द्वारा
हस्ताक्षरित
पत्र
के
माध्यम
से
जारी
की
गई
है।
पत्र
में
लिखा
है
कि
पहलगाम
में
हुए
आतंकी
हमले
के
बाद
भारत-पाकिस्तान
के
बीच
जो
हालात
बने
हैं,
वे
बेहद
गंभीर
हैं।
ऐसे
समय
में
देश
की
एकता,
अखंडता
और
सुरक्षा
के
लिए
धार्मिक
स्थानों
से
सकारात्मक
संदेश
दिया
जाना
ज़रूरी
है।

Trending
Videos

बोर्ड
ने
इमामों
से
आग्रह
किया
है
कि
वे
नमाज
के
बाद
भारत
की
तरक्की,
अमन
और
स्थायित्व
के
लिए
भी
दुआ
करें,
ताकि
देशवासी
एकजुट
होकर
चुनौतियों
का
सामना
कर
सकें। इस
अपील
की
पृष्ठभूमि
में
7
मई
को
भारतीय
सेना
द्वारा
चलाया
गया
‘ऑपरेशन
सिंदूर’
है,
जिसमें
जम्मू-कश्मीर
के
पहलगाम
में
22
अप्रैल
को
हुए
हमले
के
जवाब
में
आतंकी
ठिकानों
पर
बड़ा
एक्शन
लिया
गया।
सूत्रों
के
अनुसार,
इस
ऑपरेशन
में
जैश-ए-मोहम्मद
और
लश्कर-ए-तैयबा
के
100
से
अधिक
आतंकी
ढेर
किए
गए
हैं। देशभर
में
इस
कार्रवाई
को
लेकर
जोश
और
समर्थन
का
माहौल
है।
अब
धार्मिक
संस्थाएं
भी
इस
समय
को
राष्ट्रीय
एकता
और
समर्थन
के
रूप
में
ले
रही
हैं,
ताकि
हर
नागरिक
भारत
की
सुरक्षा
के
लिए
एकजुट
हो
सके।


विज्ञापन


विज्ञापन