MP News: सीएम ने PM मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियों की समीक्षा, कल जंबूरी मैदान का निरीक्षण करेंगे


मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र
मोदी
के
31
मई
को
भोपाल
आगमन
को
लेकर
समत्व
भवन
स्थित
मुख्यमंत्री
निवास
में
तैयारियों
की
विस्तृत
समीक्षा
की। उन्होंने
शनिवार
को
जंबूरी
मैदान
में
आयोजित
होने
जा
रहे
महिला
सशक्तिकरण
महासम्मेलन
को
ऐतिहासिक
और
प्रेरणादायी
बनाने
का
आह्वान
किया। मुख्यमंत्री
डॉ.यादव
ने
बैठक
में
दिए
गए
प्रजेंटेशन
को
देखा
और
की
गई
तैयारियों
की
जानकारी
ली।  मुख्यमंत्री
ने
बताया
कि
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र
मोदी
महासम्मेलन
में
पूर्वान्ह
11
बजे
शामिल
होंगे।
यह
आयोजन
लोकमाता
देवी
अहिल्याबाई
होल्कर
की
300वीं
जयंती
के
अवसर
पर
हो
रहा
है,
जिससे
उनकी
समाजसेवा
और
सांस्कृतिक
योगदान
की
गूंज
देश-विदेश
तक
पहुंचेगी।


विज्ञापन

Trending
Videos


सीएम
30
मई
को
करेंगे
तैयारियों
का
स्थल
निरीक्षण

डॉ.
यादव
ने
कहा
कि
लोकमाता
अहिल्याबाई
का
जीवन
महिलाओं
के
सम्मान,
आत्मनिर्भरता
और
उत्थान
के
लिए
समर्पित
रहा।
वह
एक
आदर्श
शासक
ही
नहीं,
बल्कि
एक
प्रेरक
मां,
बहू
और
पत्नी
के
रूप
में
भी
समाज
को
दिशा
देने
वाली
थीं।
उनके
योगदान
से
महिलाओं
के
जीवन
में
सकारात्मक
बदलाव
संभव
हुआ
और
आज
भी
वह
हमारी
सांस्कृतिक
चेतना
की
प्रतीक
बनी
हुई
हैं।
मुख्यमंत्री
डॉ.
यादव
30
मई
को
जंबूरी
मैदान
पहुंचकर
महिला
सशक्तिकरण
महासम्मेलन
की
तैयारियों
का
स्थल
पर
निरीक्षण
करेंगे।


विज्ञापन


विज्ञापन


बैठक
में
भाजपा
के
वरिष्ठ
नेता
और
अधिकारी
रहे
मौजूद

समीक्षा
बैठक
में
भाजपा
के
प्रदेश
प्रभारी
डॉ.
महेन्द्र
सिंह,
प्रदेश
अध्यक्ष
विष्णु
दत्त
शर्मा,
संगठन
महामंत्री
हितानंद
जी,
मंत्री
कृष्णा
गौर,
महापौर
मालती
राय,
विधायक
भगवानदास
सबनानी,
जिलाध्यक्ष
रविन्द्र
यति,
मुख्य
सचिव
अनुराग
जैन
और
अपर
मुख्य
सचिव
डॉ.
राजेश
राजौरा
समेत
अन्य
वरिष्ठ
अधिकारी
उपस्थित
रहे।