MP: न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने बने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति
संजीव
सचदेवा
ने
गुरुवार
को
मध्य
प्रदेश
उच्च
न्यायालय
के
मुख्य
न्यायाधीश
के
रूप
में
शपथ
ली।
राज्यपाल
मंगुभाई
पटेल
ने
राजभवन
में
आयोजित
एक
समारोह
में
उन्हें
पद
और
गोपनीयता
की
शपथ
दिलाई।
न्यायमूर्ति
सचदेवा
मई
माह
से
मध्य
प्रदेश
हाईकोर्ट
के
कार्यवाहक
मुख्य
न्यायाधीश
के
रूप
में
कार्यरत
थे।
अब
उन्हें
राज्य
के
उच्च
न्यायालय
का
29वां
मुख्य
न्यायाधीश
नियुक्त
किया
गया
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

समारोह
के
दौरान
प्रदेश
के
मुख्य
सचिव
ने
राष्ट्रपति
द्रौपदी
मुर्मू
द्वारा
जारी
वह
अधिसूचना
पढ़कर
सुनाई,
जिसमें
न्यायमूर्ति
सचदेवा
को
मध्य
प्रदेश
उच्च
न्यायालय
का
मुख्य
न्यायाधीश
नियुक्त
किए
जाने
की
घोषणा
की
गई
थी।


विज्ञापन


विज्ञापन


पढ़ें: हाथियों
का
झुंड
पहुंचा
अहिरगवा,
लोगों
ने
ली
राहत
की
सांस,
वन
विभाग
ने
कहा–
अब
सही
मार्ग
पर
हैं
हाथी

दिल्ली
में
26
दिसंबर
1964
को
जन्मे
न्यायमूर्ति
संजीव
सचदेवा
ने
1985
में
श्री
राम
कॉलेज
ऑफ
कॉमर्स,
दिल्ली
से
वाणिज्य
(ऑनर्स)
में
स्नातक
की
डिग्री
प्राप्त
की।
इसके
बाद
उन्होंने
दिल्ली
विश्वविद्यालय
के
कैंपस
लॉ
सेंटर
से
1988
में
विधि
स्नातक
(एलएलबी)
की
डिग्री
ली।
वह
1
अगस्त
1988
को
दिल्ली
बार
काउंसिल
में
अधिवक्ता
के
रूप
में
पंजीकृत
हुए
और
उसी
वर्ष
से
वकालत
शुरू
की।


सुरेश
कैत
के
रिटायरमेंट
के
बाद
संभाली
जिम्मेदारी

जस्टिस
संजीव
सचदेवा
को
24
मई
2025
को
एक्टिंग
चीफ
जस्टिस
नियुक्त
किया
गया
था।
वे
तत्कालीन
चीफ
जस्टिस
सुरेश
कुमार
कैत
के
रिटायरमेंट
के
बाद
से
चीफ
जस्टिस
का
दायित्व
संभाल
रहे
थे।
इससे
पहले
भी
वे
9
जुलाई
2024
से
24
सितंबर
2024
तक
प्रदेश
के
कार्यवाहक
मुख्य
न्यायाधीश
का
दायित्व
संभाल
चुके
हैं।
30
मई
2024
को
जस्टिस
संजीव
सचदेवा
का
दिल्ली
हाईकोर्ट
से
मध्यप्रदेश
हाईकोर्ट
में
ट्रांसफर
हुआ
था।