MP News: ऐशबाग आरओबी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 इंजीनियरों पर कार्रवाई- 7 निलंबित, 1 पर जांच आदेश

भोपाल
के
ऐशबाग
रेलवे
ओवरब्रिज
(आरओबी)
के
निर्माण
में
सामने
आई
गंभीर
लापरवाही
को
लेकर
मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
सख्त
रुख
अपनाया
है।
उन्होंने
मामले
का
संज्ञान
लेते
हुए
जांच
के
आदेश
दिए
थे।
जांच
रिपोर्ट
आने
के
बाद
लोक
निर्माण
विभाग
(लोनिवि)
के
8
इंजीनियरों
के
खिलाफ
सख्त
कार्रवाई
की
गई
है।
इनमें
दो
चीफ
इंजीनियर
(सीई)
सहित
सात
इंजीनियरों
को
तत्काल
प्रभाव
से
निलंबित
कर
दिया
गया
है,
जबकि
एक
सेवानिवृत्त
अधीक्षण
यंत्री
(एसई)
पर
विभागीय
जांच
शुरू
की
गई
है।
बता
दें
अमर
उजाला
संवाद
कार्यक्रम
के
मंच
से
यह
मुद्दा
प्रमुखता
से
उठाया
था।
जिसमें
मुख्यमंत्री
ने
ब्रिज
की
खामियों
को
सुधारने
और
दोषियों
पर
कार्रवाई
करने
की
बात
कहीं
थी। 


विज्ञापन

Trending
Videos

मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
रविवार
को
सोशल
मीडिया
पर
जानकारी
साझा
करते
हुए
कहा
कि
ऐशबाग
आरओबी
के
निर्माण
में
जो
खामियां
सामने
आईं,
वे
बेहद
गंभीर
हैं।
आरओबी
के
त्रुटिपूर्ण
डिजाइन
के
लिए
निर्माण
एजेंसी
और
डिजाइन
कंसल्टेंट
दोनों
को
ब्लैकलिस्ट
कर
दिया
गया
है।
उन्होंने
कहा
कि
इस
मामले
में
किसी
को
भी
बख्शा
नहीं
जाएगा। मुख्यमंत्री
ने
बताया
कि
आरओबी
में
जरूरी
सुधार
के
लिए
एक
कमेटी
बनाई
गई
है।
जब
तक
सभी
सुधार
कार्य
पूरे
नहीं
हो
जाते,
तब
तक
आरओबी
का
लोकार्पण
नहीं
किया
जाएगा।


विज्ञापन


विज्ञापन