MP News: छतरपुर में लापरवाह जिला प्रशासन, अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

MP News Negligent district administration in Chhatarpur fire breaks out in illegally firecracker factory

आग
बुझाती
दमकल
की
गाड़ियां


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

छतरपुर
जिले
के
हरपालपुर
में
पटाखा
गोदाम
में
आग
लगने
का
मामला
सामने
आया
है।
जहां
घटना
और
मामले
की
जानकारी
लगने
पर
पुलिस
और
प्रशासन
की टीम
मौके
पर
पहुंच
गई। साथ
ही
फायर
ब्रिगेड
और
एंबुलेंस
को
लाया
गया,
जहां
आग
पर
काबू
पा
लिया
गया
है
और
स्थिति
नियंत्रण
में
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

गनीमत
रही
कि
घटना
स्थल
आबादी
क्षेत्र
से
दूर
है।
बावजूद
इसके
पास
में
रहने
वाले
रहवासियों
को
सतर्कता
की
दृष्टि
से
सचेत
किया
गया
है।
हरपालपुर
में
पटाखा
फैक्ट्री में
आग
लगाने
और
ब्लास्ट
होने
से
अब
तक
कोई
जनहानि नहीं
हुई
है।
हादसे
में
फिलहाल
एक व्यक्ति
के
घायल
होने
की
सूचना
है।


विज्ञापन


विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी
और
मौके
पर
मौजूद
व्यक्ति
की
माने तो
यह
पटाखा
फैक्ट्री
छोटे
गुप्ता
द्वारा
संचालित
की
जा
रही
थी।
जो
पिछले
10-15
दिनों
से
चल
रही
थी, जिसमें
पटाखा
बना
रहा
था।
इसी
दौरान
लाइट
के
शॉर्ट-सर्किट
से
आग
लग
गई।
मामले
में
नौगांव
अनुविभाग
की
SDM
विशा
बाधवानी
का
कहना
है, घटना
और
मामले
की
जानकारी
लगी
तो
पुलिस
और
प्रशासन
की
टीम
मौके
पर
पहुंची।
आग
को
फायर
बिग्रेड
से
बुझाया
और
उस
पर
काबू
पाया
गया
है।
फैक्ट्री
के
अंदर
काफी
पटाखा,
बारुद
और
विस्फोटक
सामग्री
है।
गनीमत
है
कि
इस
हादसे
में
कोई
जनहानि
नहीं
हुई।
आसपास
के
लोगों
को
सचेत
कर
दिया
और
आउट
डोर
भेज
दिया
गया
है।
सावधानी
और
सतर्कता
बरती
जा
रही
है।
मामले
में
जांच
और
कार्रवाई की
जा
रही
है।अवैध
फैक्ट्री
संचालन
के
सवाल
पर
SDM
बोलीं
कि
संबधित
व्यक्ति
दस्तावेजों
की
बात
कर
रहा
था
और
वह
कागजात
लेने
गया
हुआ
है।

SDM
का
बयान
संदिग्ध

पत्रकारों
के
सवाल
पर
SDM
का
बेतुका
और
संदिग्ध
बयान
सामने
आया
है।
जहां
उन्होंने कहा
कि संबंधित
व्यक्ति
डाक्यूमेंट्स
की
बात
कर
रहा
था
और
वह
लेने
गया
है।
तो
इस
बयान
से
प्रतीत
होता
है
कि
क्या
प्रशासन
ने
पटाखा
फैक्ट्री
संचालन
की
अनुमति
दी
थी।
वहीं,
अब
मामले
में
क्या
है,
यह
जांच
का
बड़ा
विषय
है।