MP News: सागर में गर्मी के मौसम में हुई बारिश और गिरे ओले, किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें

MP News: सागर में गर्मी के मौसम में हुई बारिश और गिरे ओले, किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें
MP News: Summer rains and hailstorms in Sagar, lines of worry drawn on farmers' foreheads

सागर
के
ग्रामीण
इलाकों
में
ओले
गिरे
हैं।


फोटो
:
सोशल
मीडिया

विस्तार

मध्य
प्रदेश
में
मौसम
का
मिजाज
बदला
हुआ
है।
जहां
कुछ
दिन
पहले
पारा
लगातार
चढ़
रहा
था
तो
अब
उलट
बारिश
और
ओले
गिर
रहे
हैं।
सागर
के
ग्रामीण
इलाकों
में
बारिश
और
ओले
गिरे
हैं।
इससे
किसान
चितिंत
नजर

रहे
हैं। 

रविवार
रात
हुई
बारिश
के
बाद
सोमवार
को
सुबह
से
बादल
छाए
रहे।
दोपहर
के
समय
धूप-छांव
का
दौर
जारी
रहा।
लेकिन
ग्रामीण
इलाकों
में
हवाओं
के
साथ
झमाझम
बारिश
हुई।
इस
दौरान
देवरी,
गौरझामर
क्षेत्र
के
कुछ
ग्रामों
में
ओलावृष्टि
भी
हुई।
बारिश
और
चने
के
आकार
के
ओले
गिरने
से
किसानों
की
चिंता
बढ़
गई
है।
खेतों
में
किसानों
की
गेहूं
की
फसल
कटी
हुई
रखी
है।
इसमें
पानी
लगने
से
किसानों
को
नुकसान
होने
का
खतरा
बना
हुआ
है।

मौसम
विभाग
के
अनुसार
11
अप्रैल
तक
सागर
समेत
पूरे
प्रदेश
में
हल्की
बारिश
होने
की
संभावना
है।
इस
दौरान
तेज
आंधी
भी
चल
सकती
है।
मौसम
के
इस
मिजाज
से
फिलहाल
लोगो
को
फौरी
तौर
पर
गर्मी
से
निजात
मिल
गई
है
तथा
मौसम
खुशगवार
हो
गया
है।