MP News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी, विशेषज्ञ डॉक्टरों के 70 फीसदी पद खाली


मध्य
प्रदेश
के
सरकारी
अस्पतालों
में
चिकित्सा
विशेषज्ञों
की
भारी
कमी
बनी
हुई
है।
प्रदेश
में
कुल
5443
स्वीकृत
पदों
में
से
3948
रिक्त
पड़े
हैं,
जबकि
केवल
1495
विशेषज्ञ
चिकित्सक
कार्यरत
हैं। सरकारी
अस्पतालों
में
विशेषज्ञ
डॉक्टरों
की
कमी
के
कारण
मरीजों
को
परेशानी
हो
रही
है।
कई
महत्वपूर्ण
विभागों
में
डॉक्टरों
के
नहीं
होने
से
मरीजों
को
निजी
अस्पतालों
का
रुख
करना
पड़
रहा
है।
सरकार
के
लिए
यह
एक
बड़ी
चुनौती
बनी
हुई
है
कि
जल्द
से
जल्द
रिक्त
पदों
को
भरा
जाए,
ताकि
चिकित्सा
सेवाओं
में
सुधार
हो
सके।
 प्रदेश
के
अस्पतालों
में
निश्चेतना
विशेषज्ञ
के
490
में
से
480
पद
खाली
है।
वहीं,
शिशु
रोग
विशेषज्ञ
के
958
स्वीकृत
पद
में
से
660,
मेडिसिन
विशेषज्ञ,
स्त्री
रोग
विशेषज्ञ,
नेत्र
रोग
विशेषज्ञ,
अस्थि
रोग
विशेषज्ञ
समेत
अन्य
विशेषज्ञों
की
स्थिति
भी
गंभीर
है। 


विज्ञापन

Trending
Videos


3220
पदों
पर
भर्ती
की
प्रक्रिया
जारी 

उप
मुख्यमंत्री
और
स्वास्थ्य
मंत्री
राजेंद्र
शुक्ल
ने
बताया
कि
विशेषज्ञ
डॉक्टरों
के
1388
और
चिकित्सा
अधिकारियों
के
1832
रिक्त
पदों
की
पूर्ति
के
लिए
मध्य
प्रदेश
लोक
सेवा
आयोग
को
पत्र
भेजा
गया
है।
चयन
सूची
उपलब्ध
होते
ही
नियुक्ति
प्रक्रिया
पूरी
की
जाएगी,
लेकिन
समय
सीमा
तय
नहीं
की
जा
सकती।


विज्ञापन


विज्ञापन