MP News: एमपी को तीन नई ट्रेनों की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश को रेल कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ


मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
कहा
है
कि
मध्यप्रदेश
में
रेल
सुविधाओं
के
विस्तार
का
एक
नया
और
स्वर्णिम
दौर
प्रारंभ
हो
रहा
है।
केंद्र
सरकार
द्वारा
रतलाम-नागदा
रेलवे
मल्टीट्रैकिंग
परियोजना
को
दी
गई
स्वीकृति
को
उन्होंने
प्रदेश
के
लिए
“बड़ी
सौगात”
करार
दिया।
मुख्यमंत्री
ने
इस
अवसर
पर
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
और
रेल
मंत्री
अश्विनी
वैष्णव
के
प्रति
आभार
प्रकट
किया।
मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
गुरुवार
को
रेल
परियोजनाओं
से
संबंधित
प्रेस
वार्ता
में
पन्ना
से
वर्चुअली
जुड़े
थे। रेल
मंत्री
अश्विनी
वैष्णव
ने
जानकारी
दी
कि
रतलाम-नागदा
के
बीच
तीसरी
और
चौथी
रेल
लाइन
बिछाने
से
प्रतिवर्ष
लगभग
7.5
करोड़
लीटर
डीजल
की
बचत
होगी।
इसके
अतिरिक्त,
यह
परियोजना
38
करोड़
किलोग्राम
कार्बन
डाइऑक्साइड
के
उत्सर्जन
को
रोकेगी,
जो
1.5
करोड़
पेड़
लगाने
के
बराबर
है।
इससे
पर्यावरण
संरक्षण
में
भी
उल्लेखनीय
योगदान
मिलेगा।  इसके
अलावा
उन्होंने
कहा
कि
मध्यप्रदेश
को
जल्द
ही
तीन
नई
ट्रेनों
की
सौगात
भी
मिलने
जा
रही
है।
इनमें
पहली
ट्रेन
रीवा-सतना-जबलपुर-पुणे,
दूसरी
ट्रेन
जबलपुर
से
रायपुर
वाया
नैनपुर-गोंदिया
और
तीसरी
ट्रेन
ग्वालियर-भोपाल-पुणे-बंगलुरु
शामिल
हैं।
इससे
पूर्व
करीब
दो
महीने
पहले
नई
दिल्ली
से
डॉ.
अंबेडकर
नगर
(महू)
के
लिए
नई
ट्रेन
सेवा
शुरू
हो
चुकी
है।


विज्ञापन

Trending
Videos