Damoh News: कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण कार्यक्रम स्थल का मुनिराजों ने किया निरीक्षण, 16 अप्रैल को है आयोजन

Damoh News: कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण कार्यक्रम स्थल का मुनिराजों ने किया निरीक्षण, 16 अप्रैल को है आयोजन
Muniraj inspected the venue of Acharya Padarohan program organized in Kundalpur

कार्यक्रम
स्थल
का
निरीक्षण
करते
मुनिराज

विस्तार

दमोह
जिले
के
प्रसिद्ध
जैनतीर्थ
क्षेत्र
कुंडलपुर
में
16
अप्रैल
को
आयोजित
होने
जा
रहे
आचार्य
पद
पदारोहण
अनुष्ठान
कार्यक्रम
के
लिए
विशाल
पंडाल
का
निर्माण
किया
गया
है।शनिवार
को
निर्यापक
श्रमण
नियम
सागर
महाराज,
निर्यापक
मुनि
पुंगव
सुधासागर
महाराज,
मुनि
समतासागर
महाराज,
मुनि
अभयसागर
महाराज,
मुनि
प्रमाण
सागर
महाराज
ने
पंडाल
का
अवलोकन
किया
और
आवश्यक
दिशा
निर्देश
दिए।

आचार्य
पदारोहण
कार्यक्रम
के
पंडाल
में
व्यापक
व्यवस्थाएं
की
गई
हैं।
मुनि
संघ
मंच
पर
विराजमान
होंगे।
आर्यिका
संघ,
ऐलक,
क्षुल्लक
महाराज
अलग
विराजमान
होंगे।
सरसंघ
संचालक
मोहन
भागवत
सहित
अन्य
अतिथियों
के
बैठने
के
लिए
अलग
मंच
होगा।
हथकरघा,
प्रतिभास्थली,
दयोदय,
भाग्योदय
आदि
प्रकल्प
जो
आचार्यश्री
ने
प्रारंभ
कराए
हैं,
वे
अपनी
जानकारी
देंगे।
ब्रह्मचारी
भैया,
दीदी
प्रतिभास्थली
को
बैठने
की
अलग
व्यवस्था
होगी।
श्रेष्ठीजनों
को
कुंडलपुर
क्षेत्र
कमेटी,
महोत्सव
समिति,
कैमरामैन,
मीडिया
को
बैठने
की
अलग
व्यवस्था
रहेगी।
लाखों
लोगों
का
जन
समूह
इस
कार्यक्रम
को
देखेगा
इसके
लिए
34
एलईडी
लगाई
गई
है। 


दमोह
रेलवे
स्टेशन
पर
कुंडलपुर
बस
सेवा
कार्यालय
प्रारंभ

कुंडलपुर
में
आयोजित
होने
वाले
आचार्य
पदारोहण
महोत्सव
में
पूरे
देश
से
लाखों
लोगों
के
आने
की
संभावना
है।
इसे
देखते
हुए
कुंडलपुर
क्षेत्र
कमेटी,
महोत्सव
समिति,
यातायात
व्यवस्था
प्रभारी
की
ओर
से
13
अप्रैल
को
दमोह
रेलवे
स्टेशन
पर
निशुल्क
बस
सेवा
के
संचालन
के
लिए
कार्यालय
प्रारंभ
किया
गया
है।
इसमें
बाहर
से
पधारे
यात्रियों
को
कुंडलपुर
आने,
जाने
के
लिए
24
घंटे
बस
सेवा
उपलब्ध
रहेगी।
यातायात
प्रभारी
सोनू
नेता,
सह
प्रभारी
राहुल
जैन
अपनी
टीम
के
साथ
यातायात
व्यवस्था
को
सुचारू
रूप
से
संचालित
करने
में
सेवारत
हैं।
हटा,
दमोह
से
बसें
चलाई
जा
रही
हैं।
कुंडलपुर
में
बसों
से
यात्रियों
को
बड़े
बाबा
मंदिर
तक
आने-जाने
की
व्यवस्था
की
गई
है।