Dhar News: कटबाजी को लेकर विवाद, बस रोककर चालक को बेरहमी से पीटा, अब वीडियो हुआ वायरल


धार
जिले
में
कानून
और
पुलिस
का
डर
जैसे
खत्म
होता
नजर

रहा
है।
हाल
के
दिनों
में
आपसी
रंजिश
के
चलते
खुलेआम
मारपीट
की
घटनाएं
बढ़ती
जा
रही
हैं।
ऐसी
ही
एक
घटना
13
जून
को
टांडा
थाना
क्षेत्र
में
सामने
आई,
जिसका
वीडियो
अब
वायरल
हो
रहा
है। 

घटना
खट्टाली
से
इंदौर
जा
रही
यश
सर्विस
नामक
निजी
यात्री
बस
के
चालक
से
जुड़ी
है।
जानकारी
के
अनुसार,
बस
चालक
का
बाग
क्षेत्र
में
किसी
वाहन
से
“कटबाजी”
को
लेकर
विवाद
हो
गया।
इसके
बाद
उस
वाहन
के
लोगों
ने
टांडा
क्षेत्र
के
बिलदा,
बाकी
और
टांडा
के
ग्रामीणों
को
इसकी
सूचना
दी।
इन
लोगों
ने
मिलकर
बस
को
टांडा
के
पास
नदिया
पार
होटल
के
पास
रोक
लिया
और
चालक
की
बेरहमी
से
पिटाई
कर
दी।

सुबह
करीब
11
बजे
हुई
इस
घटना
से
बस
में
सवार
यात्रियों
में
हड़कंप
मच
गया।
मारपीट
की
पूरी
घटना
बस
में
लगे
सीसीटीवी
कैमरे
में
कैद
हो
गई,
साथ
ही
एक
अन्य
व्यक्ति
ने
इस
पूरे
घटनाक्रम
का
वीडियो
मोबाइल
पर
रिकॉर्ड
कर
लिया,
जो
अब
सोशल
मीडिया
पर
तेजी
से
वायरल
हो
रहा
है।
मामले
को
लेकर
कोई
शिकायत
दर्ज
नहीं
कराई
गई
थी।
वीडियो
वायरल
होने
के
बाद
टांडा
थाना
प्रभारी
संजय
रावत
ने
इस
मामले
को
स्वतः
संज्ञान
में
लेते
हुए
प्रकरण
दर्ज
कर
वैधानिक
कार्रवाई
की
बात
कही
है।