Sidhi News: सीधी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

सीधी
जिले
के
जमोड़ी
थाना
क्षेत्र
में
‘दा
थाई’
नामक
स्पा
सेंटर
की
आड़
में
चल
रहे
अनैतिक
देह
व्यापार
का
पर्दाफाश
हुआ
है।
शनिवार
शाम
करीब
8:30
बजे
पुलिस
ने
मुखबिर
की
सूचना
पर
छापा
मारकर
पांच
युवतियों
और
पांच
युवकों
को
आपत्तिजनक
स्थिति
में
हिरासत
में
लिया।


लंबे
समय
से
चल
रही
थी
गतिविधियां

सीधी
एसपी
के
अनुसार,
नाग
मंदिर
के
पास
स्थित
इस
स्पा
सेंटर
में
लंबे
समय
से
अनैतिक
गतिविधियों
की
सूचनाएं
मिल
रही
थीं।
डीएसपी
के
नेतृत्व
में
विशेष
टीम
बनाकर
योजनाबद्ध
तरीके
से
छापेमारी
की
गई।
पुलिस
को
मौके
से
आपत्तिजनक
सामग्री
भी
बरामद
हुई,
जिससे
देह
व्यापार
की
पुष्टि
हुई।


रूसी
युवतियां
भी
शामिल

हिरासत
में
ली
गई
पांच
युवतियों
में
से
दो
रूस
की
रहने
वाली
हैं,
जबकि
बाकी
तीन
अन्य
राज्यों
से
आई
थीं।
पकड़े
गए
युवक
भी
अन्य
जिलों
और
राज्यों
से
संबंधित
हैं।
प्रारंभिक
जांच
में
पता
चला
कि
स्पा
सेंटर
की
आड़
में
ग्राहकों
को
बुलाकर
अनैतिक
कार्य
किए
जा
रहे
थे।


स्पा
सेंटर
सील,
संचालक
फरार

पुलिस
ने
स्पा
सेंटर
को
सील
कर
दिया
है
और
संचालक
की
तलाश
जारी
है।
इस
मामले
में
एफआईआर
दर्ज
कर
ली
गई
है
और
पकड़े
गए
युवकों-युवतियों
से
पूछताछ
हो
रही
है,
ताकि
इस
रैकेट
के
मास्टरमाइंड
तक
पहुंचा
जा
सके।
सीधी
पुलिस
ने
इसे
बड़ी
सफलता
बताते
हुए
जनता
से
अपील
की
है
कि
यदि
कहीं
भी
ऐसी
संदिग्ध
गतिविधियां
दिखें,
तो
तुरंत
पुलिस
को
सूचित
करें।
इस
कार्रवाई
से
जिले
में
अनैतिक
कार्यों
के
खिलाफ
सख्त
संदेश
दिया
गया
है।