Rajgarh News: पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा चोर, वेयर हाउस का ताला तोड़कर चुराया था पांच लाख से अधिक का लहसुन

Rajgarh Police caught thief 24 hours he stolen garlic worth more than five lakhs by breaking warehouse lock

आरोपी
गिरफ्तार


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

देश
में
लहसुन
की
बढ़ती
कीमत ने
चोरों को
भी
एक्टिव
कर
दिया
है
और
अब
चोर
सुने
घरों
को
निशान
बनाने
की
बजाय
किसान
के
खेत
की
फसल
व व्यापारियों
के
द्वारा
स्टोर
किए
हुए
लहसुन
पर
अपना
हाथ
साफ
कर
रहे
हैं।
ऐसा
ही
एक
मामला
बीते
दिनों
राजगढ़
जिले
के
पचोर
थाना
क्षेत्र
में
देखने
को
मिला
है,
जहां
स्थित
धनराज
राजोरे
के
वेयर
हाउस
की
शटर
का
ताला
तोड़कर
अज्ञात
चोर
लगभग
26
क्विंटल
10
किलो
लहसुन
चुराकर
फरार
हो
गए,
जिसकी
सूचना
पीड़ित
के
द्वारा
16
मई
को
पचोर
थाने
में
दी
गई।

बता
दें
कि
इस पर
पुलिस
ने
अज्ञात
आरोपियों
के
विरुद्ध
प्रकरण
दर्ज
कर
मामला
जांच
में
लिया
और
24
घंटे
में
ही
चोर
पुलिस
के
हत्थे
चढ़
गए,
जिन्हें
गिरफ्तार
कर
न्यायालय
के
समक्ष
प्रस्तुत
किया
गया
है
और
आरोपियों
के
कब्जे
से
चोरी
की
गई
लहसुन
की
बोरियां
और
घटना
में
इस्तेमाल
की
गई
पिकअप
वाहन
जब्त
की
गई
है।

जानकारी
के
मुताबिक,
16
मई
को
फरियादी
धनराज
राजोरे
पिता
मांगीलाल
राजोरे
निवासी
वार्ड
नं.
13
खटीक
मोहल्ला
पचोर
ने
रिपोर्ट
दर्ज
कराई
थी
कि
दिनांक
13
मई की रात करीबन
00:26
बजे
कोई
अज्ञात
चोर
शटर
का
ताला
खोलकर
वेयर
हाउस
में
रखे
लहसुन
के
45
नायलॉन
के
नीले
रंग
की
जालीदार
कट्टी
में
भरे
हुए
करीबन
26
क्विंटल
10
किलो
कुल
कीमत
5,22,000
रुपये चोरी
कर
ले
गया
है। रिपोर्ट
पर
अपराध
पंजीबद्ध कर
विवेचना
में
लिया
गया।


विज्ञापन


विज्ञापन

थाना
प्रभारी
पचोर
निरीक्षक
आकांक्षा
शर्मा
ने
बताया
कि मुखबिर
की
सूचना
पर
आरोपी
रासिद
अंसारी
उर्फ
टाइगर
उर्फ
अईया
पिता
लतीफ
अंसारी
उम्र
21
साल
निवासी
चौकदार
बाडी
कमरदीपुरा
थाना
कोतवाली
जिला
शाजापुर
के
कब्जे
से
10
कट्टे
लहसुन,
आरोपी
नावेद
खान
पिता
सरदार
खान
उम्र
23
साल
निवासी वासय
नगर
गिरवर
रोड
थाना
लालघाटी
जिला
शाजापुर
के
कब्जे
से
10
कट्टे
लहसुन

आरोपी
रितेश
वर्मा
पिता
बाबूलाल
वर्मा
उम्र
22
साल
निवासी
इंदिरा
कालोनी
बिजली
आफिस
के
पास
बोडा
के
कब्जे
से
10
कट्टे
लहसुन

अपचारी
बालक
निवासी
बोडा
के
कब्जे
से
15
कट्टे
लहसुन
जिनकी
कीमत
5,22,000
रुपये व
घटना
में
प्रयुक्त
एक
पिकअप
वाहन
क्रमांक MP-42
G-2908
जिसकी
कीमत
8,00,000
रुपये पकड़े
गए
कुल
मशरुका
की
कीमती
13,22,000
रुपये के
जब्त किया
गया। आरोपियों
को
गिरफ्तार
कर
न्यायालय
पेश
किया
गया है।