Love Jihad in Sagar: खुद को हिंदू बताकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्चन का दबाव; हिरासत में फरहान

सागर शहर
में
एक
चौंकाने
वाला
मामला
सामने
आया
है,
जहां
एक
युवक
ने
खुद
को
हिंदू
बताकर
कॉलेज
की
छात्रा
को
प्रेमजाल
में
फंसाया,
छह
महीने
तक
शारीरिक
शोषण
किया
और
फिर
उस
पर
धर्म
परिवर्तन
का
दबाव
बनाने
लगा।
पुलिस
ने
पीड़िता
की
शिकायत
पर
आरोपी
फरहान
मकरानी
और
उसके
साथी
के
खिलाफ
मामला
दर्ज
कर
उन्हें
हिरासत
में
ले
लिया
है।

Trending
Videos

पीड़िता
के
अनुसार,
आरोपी
ने
मार्च
2024
में
‘नमन’
नाम
की
इंस्टाग्राम
आईडी
से
संपर्क
किया
और
खुद
का
नाम
‘गोलू’
बताया।
बातचीत
शुरू
होने
के
बाद
दोनों
के
बीच
फोन
पर
बातचीत
और
मुलाकातें
होने
लगीं।
आरोपी
हर
बार
माथे
पर
तिलक
लगाकर
आता
और
मंदिरों
में
भी
साथ
जाता,
जिससे
पीड़िता
को
उस
पर
विश्वास
हो
गया। अक्तूबर
2024
में
छात्रा
को
पता
चला
कि
आरोपी
का
असली
नाम
फरहान
मकरानी
है,
जो
सागर
के
सदर
क्षेत्र
का
निवासी
है।
सच्चाई
सामने
आने
के
बाद
युवती
ने
उससे
दूरी
बनानी
शुरू
कर
दी,
जिसके
बाद
आरोपी
ने
बदनाम
करने
की
धमकी
देना
शुरू
कर
दिया।


विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर
में
मिलकर
किया
धर्म
परिवर्तन
का
दबाव

30
अप्रैल
को
पीड़िता
अपनी
सहेली
के
साथ
भगवानगंज
स्थित
शनिदेव
मंदिर
दर्शन
के
लिए
गई
थी।
वहीं
आरोपी
फरहान
और
उसका
दोस्त
रोहित
कुशवाहा

धमके।
फरहान
ने
युवती
से
कहा
कि
तुमसे
धर्म
बदलने
को
कहा
था,
फिर
क्यों
नहीं
बदला?
इसके
बाद
दोनों
ने
मिलकर
जान
से
मारने
की
धमकी
देते
हुए
जबरन
धर्म
परिवर्तन
का
दबाव
डाला। पीड़िता
ने
बताया
कि
वह
मूलतः
पन्ना
जिले
की
रहने
वाली
है
और
पिछले
तीन
वर्षों
से
सागर
में
रहकर
पढ़ाई
कर
रही
है।
आरोपी
पहले
ही
उससे
जबरन
शारीरिक
संबंध
बना
चुका
है
और
बार-बार
मुसलमान
बनने
की
धमकी
देता
रहा।


पढ़ें: हिंदू
नाम
की
फर्जी
पहचान
के
साथ
लॉज
में
ठहरा
इसराइल
मोहम्मद,
पुलिस
ने
किया
गिरफ्तार
  
 


हिंदू
संगठन
ने
की
मदद

घटना
से
परेशान
होकर
पीड़िता
ने
एक
हिंदू
संगठन
से
संपर्क
किया
और
पूरी
आपबीती
सुनाई।
संगठन
के
सदस्यों
ने
छात्रा
को
लेकर
अतिरिक्त
पुलिस
अधीक्षक
डॉ.
संजीव
उइके
से
मुलाकात
की।
उनके
निर्देश
पर
महिला
थाना
पुलिस
ने
मामला
दर्ज
किया।
मामले
को
लेकर एएसपी
डॉ.
संजीव
उइके
ने
बताया
कि
युवती
की
शिकायत
पर
फरहान
मकरानी
और
उसके
दोस्त
रोहित
कुशवाहा
के
खिलाफ
बलात्कार,
धमकी,
धर्म
परिवर्तन
का
दबाव
समेत
विभिन्न
धाराओं
में
मामला
दर्ज
कर
लिया
गया
है।
आरोपी
को
पुलिस
ने
हिरासत
में
ले
लिया
है
और
मामले
की
विवेचना
जारी
है।