Sehore News: नर्मदा ब्रिज पर हादसा, बाइक सवार को कंटेनर ने टक्कर मारी, तीन महीने के नवजात सहित महिला की मौत

Sehore News: नर्मदा ब्रिज पर हादसा, बाइक सवार को कंटेनर ने टक्कर मारी, तीन महीने के नवजात सहित महिला की मौत
Sehore Accident on Narmada Bridge container hit bike rider woman and three-month-old newborn died

सड़क
हादसा


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

सीहोर
से
होकर
गुजरने
वाले बुधनी-नर्मदापुरम
के
बीच
नर्मदा
पुल
पर
बुधवार
को
दर्दनाक
हादसा
हुआ,
जिसमें
एक
कंटेनर
ने
मां-बेटे
को
कुचल
दिया।
दुर्घटना
में
तीन महीने
के
नवजात
की
घटनास्थल
पर
ही
दर्दनाक
मौत
हो
गई
और
महिला
के
दोनों
पैर
में
फैक्चर
हो
गए,
जिसे
पहले
नर्मदापुरम
के
नर्मदा
अस्पताल
में
ले
गए,
जहां
पर
इलाज
के
बाद
उसे
भोपाल
रेफर
किया
गया।
लेकिन
भोपाल
में
उस
महिला
की
भी
देर
शाम
को
मौत
हो
गई।
हादसा
देख
लोगों
की
रूह
कांप
गई।
नवजात
शिशु
के
शव
को
बुधनी
पुलिस
ने
पंचनामा
बनाकर
बुधनी
ले
गई। 

जानकरी
के
अनुसार,
मृतक
महिला
का
नाम
ज्योति
मौर्य
पत्नी
कुनॉल
मौर्य
निवासी
बंगाली
कॉलोनी
नर्मदा
पुरम
है।
महिला
के
पिता
नर्मदा
प्रसाद
बुधनी
में
नगर
परिषद
में
फायर
ब्रिगेड
ड्राइवर
हैं।
नर्मदा
प्रसाद
ने
बताया,
बुधवार
दोपहर
के
समय
अपनी
बेटी
एवं
तीन
महीने
के
नाती
को
बुधनी
से
उसके
ससुराल
बंगाली
कॉलोनी
नर्मदापुरम
छोड़ने जा
रहे
थे।
इस
बीच
नर्मदा
ब्रिज
पर जैसे
ही
पहुंचे,
नर्मदा
ब्रिज
पर
एक
ट्रक
ने
उनकी
बाइक
को
पीछे
से
टक्कर
मार
दी।
इसके
बाद
वह
और
बाइक
एक
तरफ
गिर
गए।

बेटी
और
नाती
दोनों
सड़क के
दूसरी
ओर
गिरे।
इसके
चलते
ट्रक
का
पहिया
महिला
के
दोनों
पैर
से
निकल
गया
और
नवजात
बेटे
के
सिर
पर
भी
चोट
लगी।
नवजात
की
उम्र
तीन
माह
की
थी, जिसकी
मौके
पर
मौत
हो
गई
और
देर
शाम
को
उसकी
मां
की
भोपाल
के
अस्पताल
में
मौत
हो
गई।
ज्योति
और
कुनाल
का
तीन साल
पहले
ही
विवाह
हुआ
था
और
उनका
यह
पहला
तीन महीने का
बच्चा तनुष
था।
फिलहाल,
बुधनी
पुलिस
मामले
की
जांच
कर
रही
है।
पुलिस
ने
ड्राइवर
को
गिरफ्तार
कर
लिया
है
और
कंटेनर
को
भी
जब्त कर
लिया
है।


विज्ञापन


विज्ञापन