Sehore news: टेंट सिटी के रूप में बदला कुबेरेश्वरधाम, शनिवार से होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, अभी से लगी भीड़

Sehore news: टेंट सिटी के रूप में बदला कुबेरेश्वरधाम, शनिवार से होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, अभी से लगी भीड़

जिला
मुख्यालय
के
समीपस्थ
चितावलिया
हेमा
स्थित
निर्माणाधीन
मुरली
मनोहर
और
कुबेरेश्वर
महादेव
मंदिर
में
शनिवार
5
जुलाई
से
होने
वाले
भव्य
महोत्सव
को
लेकर
कथा
स्थल
के
भव्य
परिसर
में
डोम
लगाए
जा
रहे
हैं।
अब
तक
करीब
10
से
अधिक
पंडाल
लगाए
गए
हैं।
प्रशासन
और
समिति
ने
वाहनों
की
पार्किंग
आदि
की
व्यवस्था
की
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

अंतर्राष्ट्रीय
कथा
वाचक
पंडित
प्रदीप
मिश्रा
के
मार्गदर्शन
में
प्रतिवर्ष
अनुसार
इस
वर्ष
भी
भव्य
रूप
से
छह
दिवसीय
महोत्सव
का
आयोजन
किया
जाएगा।
इसके
अंतर्गत
शनिवार
5
जुलाई
से
पांच
दिवसीय
कथा
और
उसके
पश्चात
गुरु
पूर्णिमा
पर
दीक्षा
समारोह
का
आयोजन
किया
जाएगा।
गुरुवार
को
छत्तीसगढ़
शिव
महापुराण
से
लौटे
पंडित मिश्रा
ने
समिति
के
साथ-साथ
प्रशासनिक
अधिकारियों
से
चर्चा
की
और
यहां
पर
आने
वाले
वाहनों
की
पार्किंग
आदि
व्यवस्था
का
जायजा
लिया।
कुबेरेश्वर
धाम
में
गुरु
पूर्णिमा
महोत्सव
को
लेकर
तैयारियां
जोरों
पर
हैं।
इस
महोत्सव
में
5
जुलाई
से
9
जुलाई
तक
कथा
होगी
और
10
जुलाई
को
गुरु
दीक्षा
महोत्सव
मनाया
जाएगा।
इस
महोत्सव
में
मंदिर
में
आने
वाले
श्रद्धालुओं
कथा
का
श्रवण
करेंगे और
इसके
अलावा
महोत्सव
का
सीधा
प्रसारण
सोशल
मीडिया
और
अन्य
माध्यम
से
ऑनलाइन
किया
जाएगा।
इसके
लिए
धाम
में
विशेष
व्यवस्थाएं
की
जा
रही
हैं।
दुनिया
की
सबसे
बड़ी
भोजनशालाओं
में
से
एक
आधुनिक
भोजन
शाला
के
पास
यहां
पर
आने
वाले
श्रद्धालुओं
के
लिए
पंडाल
लगाया
जा
रहा
है।
यहां
पर
प्रतिदिन
हजारों
की
संख्या
में
श्रद्धालु
निशुल्क
रूप
से
प्रसादी
ग्रहण
करते
हैं।
इसके
अलावा
कथा
का
श्रवण
करने
वाले
श्रद्धालुओं
के
लिए
भी
वाटर
प्रूफ
पंडाल
आदि
का
निर्माण
किया
जा
रहा
है।


विज्ञापन


विज्ञापन

ये
भी
पढ़ें- कुबेरेश्वर
धाम
में
पांच
जुलाई
से
गुरु
पूर्णिमा
महोत्सव, पंडित
प्रदीप
मिश्रा
करेंगे
कथा


कलेक्टर
ने
दिए
तैयारी
के
निर्देश

कलेक्टर
ने
भी
ग्राम
चितावलिया
हेमा
स्थित
कुबेरेश्वर
धाम
पर
आयोजित
होने
वाले
गुरु
पूर्णिमा
महोत्सव
एवं
कथा
की
तैयारियों
के
संबंध
सभी
आवश्यक
तैयारियां
सुनिश्चित
करने
के
निर्देश
दिए।
उन्होंने
कहा
कि
कार्यक्रम
की
सभी
आवश्यक
व्यवस्थाएं
समय
से
पहले
ही
सुनिश्चित
कर
ली
जाएं।
उन्होंने
कार्यक्रम
स्थल
पर
पार्किंग
व्यवस्था,
भोजनशाला,
पंडाल,
आगमन,
निर्गमन,
बिजली
व्यवस्था
सहित
सभी
आवश्यक
व्यवस्थाएं
सुनिश्चित
करने
के
निर्देश
दिए।
उन्होंने
निर्देश
दिए
कि
वर्षाकाल
के
दौरान
सभी
अधिकारी
सतर्क
रहें
और
अपने
अनुभाग
एवं
जनपदों
में
सतत
संपर्क
बनाए
रखें।
कहीं
भी
अतिवर्षा

जलभराव
की
सूचना
मिलने
पर
तत्काल
राहत
एवं
बचाव
की
कार्यवाही
करें।
इधर
विठलेश
सेवा
समिति
की
ओर
से
पंडित
समीर
शुक्ला,
विनय
मिश्रा
ने
गुरुवार
को
यहां
पर
आने
वाले
श्रद्धालुओं
को
भोजन
प्रसादी
का
वितरण
किया।

 

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए कुबेरेश्वर धाम पर अभी से श्रद्धालु पहुंच गए हैं।

गुरु
पूर्णिमा
महोत्सव
के
लिए
तैयार
हो
रहा
डोम।