Sehore News: अमलाहा टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना ने लाठी-डंडों से बोला हमला, एक कर्मचारी घायल

Sehore News: अमलाहा टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना ने लाठी-डंडों से बोला हमला, एक कर्मचारी घायल

सीहोर
के
अमलाहा
टोल
प्लाजा
पर
राजपूत
करणी
सेना
के
सदस्यों
ने
जमकर
उत्पात
मचाया।
एक
काली
स्कॉर्पियो
कार
में
सवार
कुछ
युवक
टोल
प्लाजा
पर
पहुंचे
और
बिना
टोल
दिए
आगे
निकलने
का
प्रयास
करने
लगे।
इस
दौरान
टोल
कर्मचारियों
ने
उन्हें
रोकने
की
कोशिश
की,
जिस
पर
युवकों
ने
कर्मचारियों
से
विवाद
शुरू
कर
लाठी-डंडों
से
हमला
किया
गया,
जिसमें
एक
कर्मचारी
घायल
हो
गया।
पुलिस
ने
मामला
दर्ज
कर
सीसीटीवी
फुटेज
के
आधार
पर
जांच
शुरू
कर
दी
है।
पुलिस
आरोपियों
की
पहचान
करने
की
कोशिश
कर
रही
है।

Trending
Videos

अमलाहा टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना ने किया उत्पात


विज्ञापन


विज्ञापन

जानकारी
के
अनुसार
उत्तरप्रदेश
के
थाना
शादाबाद
क्षेत्र
के
गांव
चहतर
निवासी
फरियादी
नीरज
(34)
पिता
कृपालसिंह
अमलाहा
टोल
प्लाजा
में
पीसी
के
पद
पर
पदस्थ
है।
जिस
समय
ड्यूटी
पर
था,
तभी
कार
में
सवार
होकर
राजपूत
करणी
सेना
के
लोगों
ने
उत्पात
मचाया।
वहबिना
टोल
की
राशि
चुकाए
निकलने
की
बात
कहने
लगे।
जब
उनसे
टोल
राशि
देने
के
बाद
ही
निकलने
की
बात
कही
तो
भडक़
गए।
उन्होंने
सीधे
कार
से
नीचे
उतर
गाली-गलौज
कर
नीरज
से
मारपीट
की।
इससे
टोल
पर
अफरा-तफरी
का
माहौल
निर्मित
हो
गया
था।
बताया
जाता
है
कि
घटना
की
जानकारी
मिलते
ही
अमलाहा
पुलिस
चौकी
प्रभारी
चिन्मय
मिश्रा
तत्काल
मौके
पर
पहुंचे
और
समझाइश
देकर
मामला
शांत
कराया।
इसके
बाद
स्कॉर्पियो
सवार
युवक
वहां
से
चले
गए,
लेकिन
करीब
एक
घंटे
बाद
50
से
60
युवक
लाठी-डंडों
से
लैस
होकर
चार-पांच
वाहनोंं
में
सवार
होकर
वापस
टोल
पर
पहुंच
गए
और
वहां
पहुंचते
ही
उन्होंने
गाली-गलौज
शुरू
कर
दी।
पुलिस
की
माने
तो
करणी
सेना
ने
टोल
कर्मचारियों
पर
लाठी-डंडों
से
हमला
कर
दिया।
हमले
से
टोल
प्लाजा
पर
अफरा-तफरी
मच
गई।
घटना
की
सूचना
मिलते
ही
पुलिस
बल
मौके
पर
पहुंचा।

अमलाहा टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना ने किया उत्पात


पुलिस
की
गाड़ी
देख
हमलावर
भागे

पुलिस
की
गाड़ी
को
देखते
ही
हमलावर
युवक
वाहनों
में
सवार
होकर
मौके
से
फरार
हो
गए।
पुलिस
के
आने
से
कर्मचारियों
की
जान
बच
सकी।
इस
हमले
में
नीरज
कुमार
नामक
टोल
कर्मचारी
घायल
हो
गया।
पुलिस
ने
टोल
कर्मचारी
नीरज
कुमार
का
मेडिकल
करवाकर
घटनास्थल
पर
लगे
सीसीटीवी
कैमरों
की
फुटेज
जब्त
कर
ली
है।
अमलाहा
चौकी
प्रभारी
चिन्मय
मिश्र
का
कहना
है
कि
फुटेज
के
आधार
पर
अज्ञात
हमलावरों
के
खिलाफ
मामला
दर्ज
कर
जांच
शुरू
कर
दी
है।
आरोपियों
की
पहचान
कर
जल्द
ही
कार्रवाई
की
जाएगी।