कार्यक्रम
में
समझौता
ज्ञापन
दिखाते
अतिथि।
–
फोटो
:
अमर
उजाला,
इंदौर
विस्तार
एसजीएसआईटीएस
इनक्यूबेशन
फोरम
(SIF)
ने
हिंदुस्तान
एयरोनॉटिक्स
लिमिटेड
(HAL)
विमान
प्रभाग,
नासिक
के
साथ
एक
समझौता
ज्ञापन
(MOA)
पर
हस्ताक्षर
किए।
इस
समझौते
के
तहत
HAL
की
कॉर्पोरेट
सोशल
रिस्पॉन्सिबिलिटी
(CSR)
पहल
के
अंतर्गत
एसजीएसआईटीएस
को
एक
करोड़
मूल्य
के
उपकरण
फैब्रिकेशन
लैब,
डाइज
और
डिजाइन
रूम्स
के
लिए
प्रदान
किए
जाएंगे।
विज्ञापन
MOA
हस्ताक्षर
समारोह
में
तकनीकी
शिक्षा
मंत्री
और
एसजीएसआईटीएस
शासी
निकाय
के
अध्यक्ष
इंदर
सिंह
परमार
मौजूद
रहे।
इस
कार्यक्रम
में
HAL
के
अधिकारी
और
अन्य
सदस्य
भी
मौजूद
रहे।
डॉ.
दिव्या
गुप्ता
(स्वतंत्र
निदेशक
एवं
CSR
समिति
की
अध्यक्ष),
साकेत
चतुर्वेदी
(सीईओ,
मिग
कॉम्प्लेक्स)
और
सुब्रत
मोंडल
(जीएम,
एओडी)
भी
उपस्थित
थे।
एसजीएसआईटीएस
की
ओर
से,
डॉ.
नीतेश
पुरोहित
(निदेशक,
एसजीएसआईटीएस)
के
साथ
तपन
मुखर्जी
और
रमेश
व्यास
(निदेशकगण,
एसजीएसआईटीएस
इनक्यूबेशन
फोरम)
भी
मौजूद
थे।
HAL
और
SIF
के
बीच
MOA
का
औपचारिक
आदान-प्रदान,
उद्योग
के
सदस्यों,
संकाय
और
एसजीएसआईटीएस
के
कर्मचारियों
की
उपस्थिति
में
किया
गया।
विज्ञापन
नवाचार
को
मिलेगा
प्रोत्साहन
कार्यक्रम
में
मंत्री
इंदर
सिंह
परमार
ने
कहा
कि
यह
सहयोग
एसजीएसआईटीएस
इनक्यूबेशन
फोरम
के
बुनियादी
ढांचे
और
क्षमताओं
को
मजबूत
करने
की
दिशा
में
एक
महत्वपूर्ण
कदम
है,
जो
नवाचार
को
प्रोत्साहित
करेगा
और
नए
उद्यमियों
तथा
स्टार्टअप्स
के
लिए
संसाधन
उपलब्ध
कराएगा।