MP: गरीबों को बांटने भेजा गया था खराब गेहूं, शिकायत के बाद चेता प्रशासन; जांच में 700 क्विंटल गेहूं खराब पाया गया

शिवपुरी
जिले
में
राशन
वितरण
प्रणाली
की
बड़ी
लापरवाही
सामने
आई
है।
गरीबों
को
बांटने
के
लिए
भेजे
गए
सरकारी
गेहूं
की
गुणवत्ता
खराब
पाई
गई
है।
लोगों
की
शिकायत
के
बाद
प्रशासन
ने
हरकत
में
आकर
जांच
करवाई,
जिसमें
खनियांधाना
के
जुंगीपुर
गांव
स्थित
वेयर
हाउस
में
700
क्विंटल
गेहूं
खराब
पाया
गया।
फिलहाल
इस
गेहूं
का
वितरण
रोक
दिया
गया
है।


विज्ञापन

Trending
Videos


शिकायत
के
बाद
हरकत
में
आया
प्रशासन

पिछोर,
खनियांधाना
और
खोड़
क्षेत्रों
की
शासकीय
उचित
मूल्य
दुकानों
पर
घटिया
गुणवत्ता
का
गेहूं
और
चावल
पहुंचने
की
शिकायतें
लोगों
द्वारा
की
गई
थीं।
लोगों
ने
आरोप
लगाया
कि
उन्हें
घुन
लगा
और
खराब
अनाज
दिया
जा
रहा
है।
दुकानदारों
का
कहना
है
कि
उन्हें
जो
भी
सामग्री
मिली,
वह
वेयर
हाउस
से
ही
प्राप्त
हुई
थी।


विज्ञापन


विज्ञापन

इन
शिकायतों
के
आधार
पर
जिला
प्रशासन
ने
जांच
के
लिए
एक
टीम
गठित
की।
टीम
द्वारा
किए
गए
निरीक्षण
में
जुंगीपुर
स्थित
सरिता
वेयर
हाउस
में
700
क्विंटल
गेहूं
खराब
पाया
गया,
जिसे
तत्काल
प्रभाव
से
अलग
कर
गोदाम
में
सुरक्षित
रखवा
दिया
गया।


पढ़ें: 
सात
दिन
पहले
लापता
भाइयों
के
शव
8
किमी
दूर
जंगल
में
मिले,
एक
शव
का
मिला
कंकाल;
दूसरा
शव
सुरक्षित


वेयर
हाउस
में
मिला
700
क्विंटल
खराब
गेहूं

बुधवार
को
जिला
खाद्य
एवं
आपूर्ति
अधिकारी
एवं
डिप्टी
कलेक्टर
ममता
शाक्य
तथा
पिछोर
एसडीएम
शिवदयाल
सिंह
धाकड़
ने
जुंगीपुर
वेयर
हाउस
का
निरीक्षण
किया।
जांच
में
1400
कट्टे,
यानी
700
क्विंटल
गेहूं
खराब
पाया
गया।
इसे
वितरित
किए
जाने
से
पहले
ही
रोक
दिया
गया
है।

निरीक्षण
के
दौरान
डिप्टी
कलेक्टर
ममता
शाक्य
ने
गोदाम
का
स्टॉक,
परिवहन
दस्तावेज़
और
अन्य
संबंधित
फाइलों
की
भी
जांच
की।
उन्होंने
बताया
कि
खोड़
और
तिंधारी
की
सरकारी
राशन
दुकानों
पर
4
से
5
क्विंटल
खराब
गेहूं
पहुंचा
था,
जिसे
तुरंत
गोदाम
में
वापस
बुला
लिया
गया।
वहीं,
पिछोर
और
बिरौली
की
दुकानों
पर
करीब
10
से
11
क्विंटल
गेहूं
वितरण
से
पहले
ही
रोक
लिया
गया।


सीहोर
से
आया
था
माल

प्रशासनिक
अधिकारियों
के
अनुसार,
यह
खराब
गेहूं
2025-26
की
उपार्जन
प्रक्रिया
के
तहत
सीहोर
जिले
से
आया
था।
फिलहाल
गोदाम
में
कुल
20,761
क्विंटल
अनाज
का
स्टॉक
मौजूद
है।
सीहोर
से
4,500
बोरी
चावल
और
9,000
बोरी
गेहूं
का
उठाव
किया
जा
चुका
है।