Shivpuri Accident: निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से चार मजदूर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; ऐसे हुआ हादसा

शिवपुरी नगर
पालिका
क्षेत्र
के
ग्वालियर
बायपास
पर
स्थित
एक
निर्माणाधीन
बहुमंजिला
इमारत
की
तीसरी
मंजिल
की
छत
गिर
गई।
इस
हादसे
में
चार
मजदूर
दबकर
घायल
हो
गए।
घायलों
को
तुरंत
पास
के
मेडिकल
कॉलेज
में
भर्ती
कराया
गया,
जहां
उनका
उपचार
जारी
है।
डॉक्टरों
के
अनुसार
सभी
की
हालत
खतरे
से
बाहर
है।
यह
बहुमंजिला
इमारत
एक
निजी
बिल्डर
द्वारा
संध्या
लग्जरियस
नाम
से
बनाई
जा
रही
है।
इसमें
एक
मॉल
सहित
फ्लैटों
का
निर्माण
कार्य
चल
रहा
है।

Trending
Videos


छत
डालते
समय
हुआ
हादसा

हादसा
उस
समय
हुआ
जब
तीसरी
मंजिल
की
छत
डाली
जा
रही
थी।
उसी
दौरान
छत
भरभरा
कर
नीचे
गिर
गई,
जिससे
वहां
काम
कर
रहे
चार
मजदूर
मलबे
में
दब
गए।
घायलों
की
पहचान
सब
सिंह
कृष्ण
पटेलिया
(42),
निवासी
मुड़ेरी
बदरवास;
राकेश
पटेलिया,
निवासी
नगदा
गुना;
कोक
सिंह
रूप
सिंह
पटेलिया,
निवासी
आगरा
बदरवास;
और
पप्पू
पटेलिया
के
रूप
में
हुई
है।


विज्ञापन


विज्ञापन


पढ़ें: सीधी
जिला
अस्पताल
का
मुख्य
द्वार
भरभराकर
गिरा,
बाल-बाल
बचे
लोग;
सांसद
ने
जताई
नाराजगी  
 


ठेकेदार
ने
दी
सफाई,
पाइप
फिसलने
से
गिरा
स्लैब

हादसे
के
बाद
मौके
पर
मौजूद
ठेकेदार
दीपक
गुप्ता
ने
बताया
कि
निर्माण
कार्य
में
पूरी
सावधानी
बरती
जा
रही
थी।
लकड़ी
की
जगह
मजबूत
लोहे
के
पाइप
लगाए
गए
थे,
लेकिन
छत
डालने
के
बाद
एक
पाइप
स्लिप
हो
गया,
जिससे
पूरी
छत
नीचे
गिर
गई।
स्थानीय
लोगों
के
अनुसार,
इस
भवन
का
निर्माण
महेंद्र
गोयल
द्वारा
कराया
जा
रहा
है।
हादसे
की
सूचना
मिलते
ही
कोतवाली
पुलिस
मौके
पर
पहुंची
और
जांच
शुरू
कर
दी।
हादसे
की
गंभीरता
को
देखते
हुए
मेडिकल
कॉलेज
के
डीन
डॉ.
परमहंस
स्वयं
घायल
मजदूरों
का
हाल
जानने
वार्ड
पहुंचे
और
डॉक्टरों
को
आवश्यक
चिकित्सकीय
सेवाएं
तत्काल
उपलब्ध
कराने
के
निर्देश
दिए।