Ujjain News: सीएम ने की सिंहस्थ की तैयारियोां की समीक्षा, मोहन यादव बोले- यह मप्र ही नहीं, पूरे विश्व की शान

मप्र
के
मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
सोमवार
को
उज्जैन
स्थित
विक्रमादित्य
संकुल
भवन
में
उज्जैन-इंदौर
के
वरिष्ठ
अधिकारियों
के
साथ
सिंहस्थ
2028
की
तैयारियों
की
समीक्षा
की।
उन्होंने
समूचे
मालवा
क्षेत्र
में
धार्मिक
पर्यटन
के
लिए
आधारभूत
सुविधाएं
विकसित
करने
और
सभी
कार्यों
को
निर्धारित
समय
सीमा
में
पूर्ण
करने
पर
जोर
दिया।

मुख्यमंत्री
ने
सिंहस्थ
2028
को
लेकर
विभिन्न
विभागों
द्वारा
प्रस्तुत
प्रोजेक्ट्स
की
विस्तार
से
समीक्षा
की
और
कहा
कि
सिंहस्थ
केवल
मध्यप्रदेश
का
नहीं,
बल्कि
पूरे
विश्व
का
गौरव
है,
ऐसे
में
इसके
लिए
ठोस
और
दूरदर्शी
योजना
आवश्यक
है।
उन्होंने
कहा,
हमारा
उद्देश्य
है
कि
सभी
विकास
कार्यों
का
प्रत्यक्ष
लाभ
आमजन
तक
पहुंचे।
कुछ
परियोजनाएं
तेजी
से
आगे
बढ़
रही
हैं,
जबकि
कुछ
को
गति
देने
की
जरूरत
है।

ये
भी
पढ़ें: इंदौर
से
राजकोट
जा
रही
स्लीपर
यात्री
बस
पलटी,
मौके
पर
तीन
की
मौत,
13
यात्री
घायल,
चालक
भागा

मुख्यमंत्री
ने
उज्जैन
और
इंदौर
संभाग
के
सभी
जिलों
को
सिंहस्थ
आयोजन
का
हिस्सा
मानते
हुए
समग्र
कार्ययोजना
तैयार
करने
के
निर्देश
दिए।
उन्होंने
यह
भी
सुनिश्चित
किया
कि
हर
स्तर
पर
समन्वय
के
साथ
क्रियान्वयन
किया
जाए।
इस
अवसर
पर
सिंहस्थ
मेला
अधिकारी,
इंदौर
कलेक्टर
आशीष
सिंह
और
उज्जैन
कलेक्टर
रोशन
सिंह
ने
विभागवार
प्रगति
की
जानकारी
दी।

ये
भी
पढ़ें: 150
से
अधिक
पुलिस
अधिकारियों
और
जवानों
ने
अचानक
घेरा
महाकाल
मंदिर,
सकते
में

गए
श्रद्धालु;
जानें
वजह


रविवार
रात
उज्जैन
पहुंचे
मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
रविवार
रात्रि
को
अपने
गृह
नगर
उज्जैन
पहुंचे।
यहां
उन्होंने
आलोट
विधायक
डॉ.
चिंतामणि
मालवीय
के
साथ
विभिन्न
विवाह
समारोहों
में
शामिल
होकर
बधाई
दी।
इसके
पश्चात
वे
माटी
कला
बोर्ड
के
पूर्व
अध्यक्ष
अशोक
प्रजापत
के
निवास
पर
पहुंचे
और
उनके
दिवंगत
भाई
को
श्रद्धांजलि
अर्पित
की।
रात्रि
में
ही
मुख्यमंत्री
क्षीरसागर
स्टेडियम
पहुंचे,
जहां
उन्होंने
अखिल
भारतीय
फिरोजिया
ट्रॉफी
2025
टेनिस
बॉल
क्रिकेट
प्रतियोगिता
के
समापन
समारोह
की
अध्यक्षता
की।
 

विवाह
समारोह
में
शामिल
हुए
सीएम
मोहन
यादव