Rewa News: पत्नी की हत्या कर खेत में शव गाड़कर भागा आरोपी नौ महीने बाद गिरफ्तार, 20 हजार का इनामी था देवमुनि

पत्नी
की
हत्या
कर
शव
खेत
में
गाड़कर
फरार
चल
रहा
आरोपी
आखिरकार
9
महीने
बाद
पुलिस
के
हत्थे
चढ़
गया।
पुलिस
ने
रीवा
जिले
के
सोहागी
थाना
अंतर्गत
वार्ड
7
त्योंथर
निवासी
59
वर्षीय
देवमुनि
मांझी
को
उत्तर
प्रदेश
के
प्रयागराज
जिले
के
घूरपुर
क्षेत्र
से
गिरफ्तार
किया
है।
 रीवा
जोन
के
डीआईजी
ने
आरोपी
पर
20
हजार
रुपए
का
इनाम
घोषित
किया
गया
था।
वारदात
के
बाद
से
ही
वह
 अपनी
नाबालिग
बेटी
के
साथ
फरार
था।


विज्ञापन

Trending
Videos

एसडीओपी
उदित
मिश्रा
ने
बताया
कि
घटना
11
अक्टूबर
2024
की
है।
मृतका
रामवती
मांझी
अपने
पति
और
बेटी
के
साथ
जेल
रोड,
त्योंथर
स्थित
खेत
पर
रहकर
सब्जी
की
खेती
कर
जीवन
यापन
कर
रही
थी।
उसी
दिन
मृतिका
का
पुत्र
अभिलाष
मांझी
खेत
पहुंचा
तो
मां
गायब
मिली।
पूछने
पर
बहन
ने
बताया
कि
पिता
उन्हें
इलाहाबाद
छोड़
आए
हैं।
कई
दिनों
की
तलाश
के
बाद
जब
कोई
सुराग
नहीं
मिला,
तो
19
अक्टूबर
को
अभिलाष
ने
मां
की
गुमशुदगी
की
रिपोर्ट
सोहागी
थाने
में
दर्ज
कराई।


विज्ञापन


विज्ञापन

ये
भी
पढ़ें:सावन
के
हर
सोमवार
को
यूपी-एमपी
के
इन
जिलों
में
बंद
रहेंगे
स्कूल;
जानिए
कहां-कहां
लागू
है
आदेश

पुलिस
ने
जांच
शुरू
की
तो
20
अक्टूबर
को
उसी
खेत
में
गड्ढे
के
भीतर
दबा
हुआ
रामवती
का
शव
बरामद
किया।
पूछताछ
में
सामने
आया
कि
देवमुनि
ने
पहले
पत्नी
को
कीटनाशक
दवा
पिलाकर
मौत
के
घाट
उतारा,
फिर
शव
को
खेत
में
गाड़
दिया।
इसके
बाद
खेत
में
ट्रैक्टर
चलाकर
मिट्टी
और
सब्जियों
के
कचरे
से
गड्ढे
को
ढंक
दिया,
जिससे
किसी
को
शक

हो।
ये
भी
पढ़ें: खाना
बनाते
समय
गैस
लीकेज
से
घर
में
लगी
आग,
ग्रहस्थी
का
सामान
जलकर
ख़ाक


प्रयागराज
से
हुई
गिरफ्तारी

घटना
के
बाद
आरोपी
फरार
हो
गया।
पुलिस
ने
लगातार
लोकेशन
ट्रेस
कर
दबिशें
दीं,
लेकिन
वह
हाथ
नहीं
आया।
आखिरकार
मुखबिर
की
सूचना
पर
घूरपुर,
प्रयागराज
(उत्तर
प्रदेश)
से
आरोपी
को
गिरफ्तार
कर
लिया
गया।
पूछताछ
में
उसने
अपना
जुर्म
कबूल
कर
लिया
है।
पुलिस
ने
घटना
में
प्रयुक्त
ट्रैक्टर
को
जब्त
कर
लिया
है।
आरोपी
को
न्यायालय
में
पेश
किया
गया,
जहां
से
उसे
जेल
भेज
दिया
गया।
पुलिस
अब
आरोपी
की
बेटी
के
संबंध
में
भी
पूछताछ
कर
रही
है,
जिससे
यह
पता
चल
सके
कि
मां
की
हत्या
में
वह
शामिल
थी
या
नहीं।