Damoh News: बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को दमोह-जबलपुर हाइवे पर ऑटो ने मारी टक्कर, पांच घायल

Damoh News: बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को दमोह-जबलपुर हाइवे पर ऑटो ने मारी टक्कर, पांच घायल
The car of devotees going to Bageshwar Dham was hit by an auto on Damoh Jabalpur Highway, five injured

घटना
स्थल
पर
खड़ी
कार

विस्तार

दमोह-जबलपुर
स्टेट
हाइवे
पर
फलको
नाला
के
समीप
बागेश्वर
धाम
जा
रहे
श्रद्धालुओं
की
कार
को
एक
ऑटो
ने
सामने
से
टक्कर
मार
दी।
इससे
कार
बुरी
तरह
क्षतिग्रस्त
हो
गई।
इसके
तुरंद
बाद 
ऑटो
सड़क
पर
पलट
गया।
पांच
लोग
घायल
हो
गए।
इनका
इलाज
कटंगी
स्वास्थ्य
केन्द्र
में
चल
रहा
है।

जानकारी
के
अनुसार
जबलपुर
के
रांची
निवासी
बबलू
सेन,
नवल,
अजीत
कुमार,
राजेश,
सुशील
प्रधान
पांचों
लोग
शनिवार
को
कार
से
बागेश्वर
धाम
दर्शन
के
लिए
जा
रहे
थे।
दमोह-जबलपुर
स्टेट
हाइवे
पर
सिग्रामपुर
के
फलको
नाला
के
समीप
जैसे
ही
पेट्रोल
पंप
में
पेट्रोल
डलवाने
मुडे,
सामने
से
तेज
रफ़्तार

रहे
ऑटो
ने
कार
में
सीधी
टक्कर
मार
दी।
गनीमत
रही
कि
हादसे
में
कार
सवार
बाल-बाल
बच
गए,
लेकिन
कार
पूरी
तरह
क्षतिग्रस्त
हो
गई।
ऑटो
पलट
गया।
उसमें
सवार
लोगों
को
गंभीर
चोट
आई
है।
ऑटो
गढ़ाकोटा
से
जबलपुर
जा
रहा
था
जिसमें
पांच
लोग
सवार
थे।
मौके
पर
सिग्रामपुर
चौकी
प्रभारी
आलोक
तिरपुढे
ने
मौके
पर
पहुंचकर
घायलों
को
तत्काल
ही
108
की
मदद
से
सामुदायिक
स्वास्थ्य
केंद्र
कटंगी
भेजा।
वहां
से
प्राथमिक
उपचार
के
बाद
उन्हें
जबलपुर
रेफर
किया
गया
है।