Jabalpur News: गेहूं में मिट्टी-कंकड़ मिलाकर खपाने की तैयारी, वेयरहाउस संचालक और खरीदी केंद्र प्रभारी पर केस

जबलपुर
जिले
के
मंझौली
थाना
क्षेत्र
अंतर्गत
धनाड़ी
के
समीप
स्थित
मां
रेवा
वेयरहाउस
में
जमकर
अनियमितताएं
पाई
गई
हैं।
यहां
पर
बड़े
पैमाने
पर
गेहूं
में
मिट्टी-कंकड़
मिलाया
जाता
था,
जिसके
बाद
उसे
पैक
कर
तौल
कर
समर्थन
मूल्य
पर
बेचकर
आर्थिक
लाभ
लिया
जाता
रहा।
उक्त
मामले
की
प्रशासनिक
स्तर
पर
हुई
जांच
में
बड़ी
अनियमितताएं
उजागर
हुई
हैं।
खाद्य
अधिकारियों
की
शिकायत
पर
मंझौली
थाने
में
वेयरहाउस
संचालक
नितेश
पटेल
(संचालक
मां
रेवा
वेयरहाउस,
धनाड़ी)

शीला
बाई
कुशवाहा
(खरीदी
केंद्र
प्रभारी
एवं
अध्यक्ष,
सबला
संकुल
स्तरीय
संगठन,
कांकरदेही)
के
खिलाफ
प्रकरण
दर्ज
किया
गया
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

पुलिस
अधिकारियों
के
अनुसार,
कनिष्ठ
आपूर्ति
अधिकारी
कुंजन
सिंह
राजपूत
ने
लिखित
प्रतिवेदन
दिया
था
कि
मां
रेवा
वेयरहाउस
धनाड़ी
एवं
रबी
विपणन
वर्ष
2025-26
में
समर्थन
मूल्य
पर
गेहूं
खरीदी
के
लिए
उपार्जन
केंद्र
की
जांच
की
गई।
जांच
में
पाया
गया
कि
मां
रेवा
वेयरहाउस
धनाड़ी
के
परिसर
में
1000
शासकीय
बारदाने
रखे
पाए
गए
और
प्लास्टिक
बारदानों
में
गेहूं
की
270
बोरियां
रखी
मिलीं।
इसके
अलावा,
गेहूं
का
एक
ढेर,
जिसकी
मात्रा
लगभग
100
क्विंटल
थी,
भंडारित
पाया
गया।
उसी
स्थान
पर
675
शासकीय
खाली
बारदाने
तथा
वेयरहाउस
के
पीछे
मिट्टी,
कंकड़,
पत्थर
आदि
से
भरी
250
प्लास्टिक
की
बोरियां
पाई
गईं।


विज्ञापन


विज्ञापन

ये
भी
पढ़ें: MP
में
आज
भी
जारी
रहेगा
बारिश
का
दौर,
कई
जिलों
में
लू
का
अलर्ट,अगले
4
दिन
ऐसा
ही
रहेगा
मौसम

वेयरहाउस
के
समीप
ही
185
शासकीय
बारदानों
में
भरी
हुई
मिलावटी
गेहूं
की
बोरियां
रखी
मिलीं।
इन
बोरियों
को
खोलकर
देखने
पर
पाया
गया
कि
सभी
में
गेहूं
के
साथ
70%
से
75%
तक
मिट्टी,
कंकड़
एवं
पत्थर
मिला
हुआ
था।
मिलावट
स्थल
पर
3
इलेक्ट्रॉनिक
तौल
कांटे,
सिलाई
के
लाल
धागे
के
2
बंडल
तथा
65
शासकीय
खाली
बारदाने
भी
पाए
गए।
इसके
अतिरिक्त,
एक
स्वराज
माजदा
वाहन
(एमपी
20
जीए
6240)
में
मिट्टी,
कंकड़,
पत्थर
से
भरी
230
प्लास्टिक
की
बोरियां
रखी
मिलीं।
वाहन
मालिक
के
पुत्र
रोहित
साहू
ने
बताया
कि
उक्त
वाहन
उनके
पिता
के
नाम
पर
पंजीकृत
है,
जिसमें
ग्राम
लमतरा,
जिला
कटनी
से
वेयरहाउस
संचालक
नितेश
पटेल
के
कहने
पर
मिट्टी
से
भरी
बोरियां
ढोई
गई
थीं।
प्रति
चक्कर
भाड़ा
4500
रुपए
तथा
मजदूरों
को
सात
रुपए
प्रति
बोरी
की
दर
से
मजदूरी
दी
जाती
थी।

ये
भी
पढ़ें: फरहान
के
बैंक
खातों
में
50
लाख
का
लेनदेन,
SIT
फंडिंग
एंगल
की
जांच
में
जुटी

रबी
विपणन
वर्ष
2025-26
में
समर्थन
मूल्य
पर
गेहूं
खरीदी
हेतु
स्थापित
गेहूं
खरीदी
केंद्र,
सबला
संकुल
स्तरीय
संगठन
कांकरदेही
(उपार्जन
स्थल:
ओम
साई
राम
वेयरहाउस
125)
में
1020
शासकीय
बारदाने
कम
पाए
गए।
उक्त
कमी
का
कारण
खरीदी
केंद्र
प्रभारी
शीला
कुशवाहा
द्वारा
नहीं
बताया
गया।

पूरी
जांच
में
वेयरहाउस
संचालक

खरीदी
केंद्र
प्रभारी
तथा
अध्यक्ष,
संकुल
स्तरीय
संगठन
कांकरदेही,
शीला
कुशवाहा
द्वारा
शासकीय
बारदानों
एवं
गेहूं
की
हेराफेरी
और
मिलावट
करना
पाया
गया।
प्रशासनिक
प्रतिवेदन
के
आधार
पर
पुलिस
ने
आरोपियों
के
खिलाफ
धारा
318(4),
61(2)(क)
बीएनएस,
3/7
आवश्यक
वस्तु
अधिनियम
के
अंतर्गत
प्रकरण
दर्ज
कर
मामले
को
विवेचना
में
लिया
है।