Sheopur News: नदी में नहाने गई तीन बालिकाएं तेज डूबी, युवक ने दो को बचाया, तीसरी का छह घंटे बाद मिला शव

श्योपुर।
जिले
के
सोइंकला
गांव
में
सीप
नदी
में
नहाने
गई
तीन
बालिकाएं
तेज
बहाव
में
बह
गईं।मौके
पर
मौजूद
एक
ग्रामीण
युवक
ने
दो
बालिकाओं
मिनाक्षी
और
शिवानी
को
बचा
लिया।
हालांकि
गरिमा
नदी
के
तेज
बहाव
में
लापता
हो
गई।


विज्ञापन

Trending
Videos

देहात
थाना
प्रभारी
शशि
तोमर
ने
बताया
की
सोइकला
में
सीप
नदी
में
नहाते
समय
डूबी
गई
गरिमा
का
शव
छह
घंटे
चले
रेस्क्यू
के
बाद
मिल
गया
है।
पुलिस
ने
मर्ग
कायम
कर,
शव
को
पीएम
के
लिए
जिला
अस्पताल
भेज
दिया
है।तीनों
बालिकाएं
नदी
में
नहा
रही
थीं।
अचानक
पैर
फिसलने
से
वे
पानी
में
बहने
लगीं।शोर
सुनकर
एक
स्थानीय
युवक
ने
तुरंत
नदी
में
छलांग
लगाई।
उसने
दो
लड़कियों
को
बचा
लिया।


विज्ञापन


विज्ञापन

ये
भी
पढ़ें: बिना
सीमेंट
के
बना
दुनिया
का
सबसे
ताकतवर
कांक्रीट,
IIT
की
चौंकाने
वाली
खोज

आपको
बता
दे
श्योपुर
में
पिछले
दो
दिनों
से
जारी
झमाझम
बारिश
ने
जनजीवन
को
पूरी
तरह
प्रभावित
कर
दिया
है।लगातार
हो
रही
बारिश
से
जिले
में
औसतन
111.8
मिमी
वर्षा
दर्ज
की
गई
है,
जबकि
13
जुलाई
को
119.32
मिमी
बारिश
पहले
ही
हो
चुकी
थी।
इस
तरह
दो
दिनों
में
231.12
मिमी
औसत
वर्षा
दर्ज
की
गई
है।बारिश
से
सबसे
ज्यादा
असर
बड़ौदा
क्षेत्र
में
देखने
को
मिला,
जहां
174
मिमी
वर्षा
दर्ज
की
गई।तेज
बारिश
के
चलते
नालों
का
पानी
बाजारों
और
घरों
में
घुस
गया
है।सामुदायिक
स्वास्थ्य
केंद्र
में
भी
जलभराव
हो
गया,
जिससे
मरीजों
और
मेडिकल
स्टाफ
को
काफी
दिक्कतों
का
सामना
करना
पड़ा।