Mahakal Sawari 2025 Live: श्री महाकालेश्वर की सवारी आज, दिखेगा महाकाल का मनमहेश स्वरूप


01:22
PM,
14-Jul-2025

Mahakal
Sawari
2025
Live:
श्री
महाकालेश्वर
की
सवारी
आज,
दिखेगा
महाकाल
का
मनमहेश
स्वरूप

श्रावण
मास
के
प्रथम
सोमवार
पर
दक्षिणमुखी
भगवान
श्री
महाकालेश्वर
नगर
भ्रमण
पर
निकलेंगे।
भगवान
महाकाल
इस
विशेष
अवसर
पर
मनमहेश
स्वरूप
में
रजत
पालकी
में
विराजित
होकर
भक्तों
को
दर्शन
देंगे।
यह
पहली
सवारी
परंपरागत
पूजन-अर्चन
के
पश्चात
मंदिर
से
प्रारंभ
होकर
क्षिप्रा
तट
तक
पहुंचेगी,
जहां
वैदिक
मंत्रोच्चार
के
साथ
अभिषेक
किया
जाएगा।

सवारी
मंदिर
के
मुख्य
द्वार
से
प्रारंभ
होकर
महाकाल
चौराहा,
गुदरी
चौराहा,
बक्षी
बाजार,
कहारवाड़ी
होते
हुए
रामघाट
पहुंचेगी।
अभिषेक
के
बाद
यह
यात्रा
रामानुजकोट,
मोढ़
की
धर्मशाला,
कार्तिक
चौक,
सत्यनारायण
मंदिर,
ढाबा
रोड,
टंकी
चौराहा,
छत्री
चौक,
गोपाल
मंदिर,
पटनी
बाजार
और
गुदरी
बाजार
से
होकर
पुनः
मंदिर
लौटेगी।
सवारी
के
दौरान
भगवान
को
सशस्त्र
पुलिस
बल
द्वारा
सलामी
दी
जाएगी।
साथ
ही
श्रद्धालुओं
को
मार्ग
में
सजीव
दर्शन
कराने
के
लिए
चलित
रथ
में
एलईडी
स्क्रीन
और
लाइव
बॉक्स
की
व्यवस्था
की
गई
है।
प्रशासन
ने
श्रद्धालुओं
और
व्यापारियों
से
अपील
की
है
कि
सवारी
मार्ग
में
कोई
भट्टी,
कड़ाही,
वाहन

रखें
और
सिक्के,
फल,
प्रसाद
या
चित्र

फेंकें।