Ujjain News: सूर्य, चंद्र, त्रिपुंड और ऊं धारण कर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

Ujjain News: सूर्य, चंद्र, त्रिपुंड और ऊं धारण कर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन
Ujjain News: Baba Mahakal dressed in Bhasmarti thousands of devotees visited

करें
बाबा
महाकाल
के
दर्शन।


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

विश्व
प्रसिद्ध
श्री
महाकालेश्वर
मंदिर
में
आज
चैत्र
कृष्ण
पक्ष
की
त्रयोदशी-चतुर्दशी
तिथि
पर
रविवार
तड़के
भस्म
आरती
के
दौरान
चार
बजे
मंदिर
के
पट
खुलते
ही
पण्डे
पुजारियों
ने
गर्भगृह
में
स्थापित
भगवान
की
प्रतिमाओं
का
पूजन
किया।
भगवान
महाकाल
का
जलाभिषेक
दूध,
दही,
घी,
शक्कर
और
फलों
के
रस
से
बने
पंचामृत
से
कर
पूजन
अर्चन
किया।
प्रथम
घंटाल
बजाकर
हरि
ओम
का
जल
अर्पित
किया
गया।
कपूर
आरती
के
बाद
बाबा
महाकाल
को
चांदी
का
मुकुट
और
रुद्राक्ष

पुष्पों
की
माला
धारण
करवाई
गई। 

आज
के
श्रृंगार
की
विशेष
बात
यह
रही
कि
आज
त्रयोदशी-चतुर्दशी
की
भस्मआरती
में
बाबा
महाकाल
का
एक
अलग
ही
स्वरूप
में
श्रृंगार
किया
गया।
बाबा
महाकाल
के
मस्तक
पर
सूर्य,
चंद,
त्रिपुंड
और
ऊं
लगाकर
श्रृंगारित
हुए।
श्रृंगार
के
बाद
बाबा
महाकाल
के
ज्योतिर्लिंग
को
कपड़े
से
ढांककर
भस्म
रमाई
गई
और
भोग
भी
लगाया
गया।
भस्म
आरती
में
बड़ी
संख्या
में
श्रद्धालु
पहुंचे
जिन्होंने
बाबा
महाकाल
के
दर्शन
कर
आशीर्वाद
प्राप्त
किया।
इस
दौरान
पूरा
मंदिर
परिसर
जय
श्री
महाकाल
की
गूंज
से
गुंजायमान
हो
गया।