Ujjain: गर्भपात की दवाइयों का विक्रय करने पर मेडिकल एजेंसी को किया सील, कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई

Medical agency sealed for selling abortion medicines

गर्भपात
की
दवाइयों
का
विक्रय


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

उज्जैन
कार्यालय
में
शिकायत
प्राप्त
हुई
थी
कि
बस
स्टैंड
नागदा
स्थित
धनोतिया
मेडिकल
एजेंसी
द्वारा
अनाधिकृत
रूप
से
गर्भपात
की
दवाइयों
का
विक्रय
किया
जा
रहा
है।
शिकायत
मिलने
पर
ड्रग
इंस्पेक्टर
देशराज
सिंह
राजपूत
एवं
धर्मसिंह
कुशवाह
द्वारा
उक्त
मेडिकल
एजेंसी
का
संयुक्त
रूप
से
निरीक्षण
किया
गया।
शिकायत
के
तथ्यों
की
पुष्टि
की
गई
जो
की
सही
पाए
गए
तथा
जांच
में
यह
पाया
गया
कि
धनोतिया
मेडिकल
एजेंसी
के
संचालक
गोविंद
धनोतिया
द्वारा
बिना
डॉक्टर
के
प्रिसक्रिप्शन
के
गर्भपात
की
दवाइयों
का
विक्रय
किया
जा
रहा
था। 

दुकान
संचालक
होलसेल
एजेंसी
संचालित
करते
हैं
तथा
उनके
द्वारा
अनाधिकृत
रूप
से
झोलाछाप
डॉक्टर्स
को
भी
एलोपैथिक
दवाइयां
का
विक्रय
किया
जाना
पाया
गया।
एजेंसी
से
चार
औषधियों
के
नमूने
भी
संग्रहित
किए
गए
हैं
जिन्हें
जांच
हेतु
राज्य
औषधि
प्रयोगशाला
भोपाल
भेजा
गया
है।
फर्म
की
जांच
में
औषधि
एवं
प्रसाधन
सामग्री
अधिनियम-1940
एवं
नियमावली-1945
के
अन्य
प्रावधानों
का
भी
उल्लंघन
पाया
गया।
अत:
उक्त
मेडिकल
एजेंसी
को
अग्रिम
आदेश/निर्देश
प्राप्त
होने
तक
सीलबंद
किया
गया
है।