वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028: राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले-  वैश्विक संवाद और गौरव का प्रतीक बनेगा भोपाल


राजधानी
भोपाल
में
वर्ष
2028
में
21वां
वर्ल्ड
रोज
कन्वेंशन
होने
जा
रहा
हैं।
सात
दिवसीय
कार्यक्रम
में
40
से
ज्यादा
देशों
के
500
प्रतिनिधि
भाग
लेंगे।
मंगलवार
को
राजभवन
में
आयोजित
बैठक
में
राज्यपाल
पटेल
ने
वर्ल्ड
फेडरेशन
ऑफ
रोज
सोसायटी
द्वारा
भारत
को
2028
में
होने
वाले
इस
अंतरराष्ट्रीय
आयोजन
की
मेजबानी
के
लिए
सौंपे
गए
ध्वज
को
ग्रहण
किया।
बैठक
का
आयोजन
इंडियन
रोज
फेडरेशन
और
मध्य
प्रदेश
रोज
सोसायटी
द्वारा
किया
गया
था। राज्यपाल
मंगुभाई
पटेल
ने
कहा
है
कि
वर्ल्ड
रोज
कन्वेंशन
2028
का
भोपाल
में
आयोजन
भारत
और
मध्य
प्रदेश
के
लिए
ऐतिहासिक
और
गौरवशाली
अवसर
है।
यह
आयोजन
भारत
की
बढ़ती
वैश्विक
प्रतिष्ठा
और
‘विश्वगुरु’
बनने
की
दिशा
में
मजबूत
कदम
है।
उन्होंने
कहा
कि
यह
अवसर
भारत
की
अंतरराष्ट्रीय
स्तर
पर
स्वीकार्यता
और
आतिथ्य
परंपरा
को
एक
नई
पहचान
देगा।
यह
आयोजन
7
से
13
जनवरी
2028
के
बीच
भोपाल
में
होगा। 


विज्ञापन

Trending
Videos

राज्यपाल
ने
कहा
कि
आयोजन
के
लिए
भोपाल
को
‘रोज
सिटी’
के
रूप
में
विकसित
करने
की
पहल
सराहनीय
है।
उन्होंने
राजभवन
परिसर
में
गुलाब
की
विभिन्न
प्रजातियों
के
उत्पादन
को
दोगुना
करने
की
दिशा
में
कार्य
करने
के
निर्देश
दिए।
इस
अवसर
पर
राज्यपाल
ने
वर्ल्ड
फेडरेशन
ऑफ
रोज
सोसायटी
के
पहले
भारतीय
अध्यक्ष
सुशील
प्रकाश
का
सम्मान
भी
किया
और
आयोजन
की
तैयारियों
को
प्रेरणादायक
एवं
यादगार
बनाने
का
आह्वान
किया।
उन्होंने
मध्य
प्रदेश
और
भोपाल
के
नागरिकों
से
इस
आयोजन
को
सफल
बनाने
में
सक्रिय
भागीदारी
की
अपील
की। संस्कृति,
पर्यटन
और
धार्मिक
न्यास
राज्य
मंत्री
(स्वतंत्र
प्रभार)
धर्मेंद्र
भाव
सिंह
लोधी
ने
कहा
कि
यह
आयोजन
मध्यप्रदेश
टूरिज्म
को
वैश्विक
स्तर
पर
मजबूती
देगा।
उन्होंने
बताया
कि
विदेशी
मेहमानों
को
मध्यप्रदेश
की
संस्कृति,
विरासत
और
प्राकृतिक
सौंदर्य
से
रूबरू
कराने
के
लिए
विशेष
पर्यटन
योजनाएं
बनाई
जाएंगी।


विज्ञापन


विज्ञापन