अमरोहा में हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुसी कार, बुलंदशहर के दो फल कारोबारियों की मौत 11 months ago by cntrks झनकपुरी गांव के पास हाईवे पर शनिवार की तड़के 4:30 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटें भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में बुलंदशहर निवासी फल कारोबारी उमेश (35) और फुरकान (45) की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।