अमरोहा सीट: थकान उतारने के बाद गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी, परिजनों के साथ बिताया समय, समर्थकों से फीडबैक लिया

अमरोहा सीट: थकान उतारने के बाद गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी, परिजनों के साथ बिताया समय, समर्थकों से फीडबैक लिया
अमरोहा लोकसभा सीट पर मतदान शुक्रवार को हो चुका है। मतदान के बाद प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली है। मतदान के बाद प्रत्याशियों व समर्थकों ने कई दिन के चुनाव प्रचार के दौरान हुई थकान की खुमारी उतारी तो किसी ने गुणा-भाग में दिन निकाला।