आचार संहिता उल्लंघन: सरधना विधायक अतुल प्रधान ने किया आत्मसमर्पण, ढाई घंटे न्यायिक हिरासत में रहे.. मिली जमानत

आचार संहिता उल्लंघन: सरधना विधायक अतुल प्रधान ने किया आत्मसमर्पण, ढाई घंटे न्यायिक हिरासत में रहे.. मिली जमानत
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को आत्मसमर्पण करने पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान को कोर्ट ने ढाई घंटे न्यायिक हिरासत में रखा। बाद में उन्हें बीस-बीस हजार के दो जमानती व उतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर जमानत दे दी।