और बचा ली जिंदगी: चालक को पड़ा हार्ट अटैक, वाहन अनियंत्रित होकर टकराया, सिपाहियों ने CPR दे बचाई जान 8 months ago by cntrks मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-3 पर चालक को हार्ट अटैक आने से ओमनी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे माैके पर अफरा-तफरी मच गई। पास ही ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने समय रहते सीपीआर देकर चालक की जान बचा ली।