कारोबार में भरा फर्राटा: कानपुर में सबसे तेजी से बढ़ीं नई इकाइयां, 72 फीसदी रही वृद्धि दर April 15, 2024 by cntrks कभी अपनी सूती मिलों के दम पर दुनिया भर में धमक जमाने वाले कानपुर ने एक बार फिर फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। बीते वित्तीय वर्ष में शहर ने नई कारोबारी इकाइयों के खुलने के मामले में प्रदेश में सबसे तेज 72 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल की है।